{"_id":"62a6343b91908b62f90a0aac","slug":"malkhambh-jhansi-news-jhs2226899145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लखंभ चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही यूपी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लखंभ चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही यूपी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचकुला में आयोजित मल्लखंभ प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। चैंपियनशिप में झांसी की दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए। प्रतियोगिता में गोल्ड और कांस्य पदक हासिल किया है।
पंचकुला में आठ से 12 जून तक आयोजित मल्लखंभ चैंपियनशिप में देश भर के सभी राज्यों की टीम ने प्रतिभाग किया था। जिसमें यूपी की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसमें झांसी की मल्लखंभ खिलाड़ी गुनगुन श्रीवास ने ऑल राउंड चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
वहीं बालिका वर्ग के चैंपियनशिप के रोप मल्लखंभ में सोनिया कुशवाहा ने पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश की टीम में बालिका वर्ग में सोनिया कुशवाहा, रिया साहू, मुस्कान सिंह कुशवाहा, पायल गौतम, गुनगुन श्रीवास एवं दीपशिखा शामिल रहीं। वहीं बालक वर्ग में अमन कुमार, अनुज यादव, बचन सिंह परमार, कौशल, ओम साहू व सुमित कुशवाहा ने प्रदर्शन किया। टीम के दो खिलाड़ियों की उपलब्धि पर रवि प्रकाश परिहार, अनिल कुमार पटेल, संजीव सरावगी, बृजेश द्विवेदी, खुशी कुशवाहा, अभिषेक आर्य ने शुभकामनाएं दी।