फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Making daughters self-reliant by teaching embroidery free in Panchayat Bhawan

पंचायत भवन में निशुल्क कढ़ाई सिखाकर बेटियों को बना रहे आत्मनिर्भर

Wed, 09 Mar 2022 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Making daughters self-reliant by teaching embroidery free in Panchayat Bhawan
गुरसराय। विकास खंड बामौर के ग्राम पंचायत नागर में अनुज कुमार द्विवेदी युवा प्रधान है। अभी उनकी उम्र 28 है। उन्होंने प्रधान बनने के बाद जीर्णशीर्ण विद्यालय की मरम्मत कराई और विद्यालय परिसर को खूबसूरत बनाया। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी बामौर कपूर सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। गांव में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत भवन में नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई केंद्र संचालित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कदम उठाया। दिव्यांग शौचालय, पंचायत भवन एवं जगह जगह सीसी रोड डलवा कर ग्राम में फैली गंदगी को दूर किया।
विज्ञापन

गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाकर जुआ, शराब, धूम्रपान आदि को दूर करने के लिए जागृत किया। पेयजल योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया। कीचड़ व दल दल भरी सड़कों को पक्का कराया गया। पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाया। स्वच्छता अभियान अभियान के तहत गांव में साफ सफाई करवाई और हैंडपंपों की मरम्मत आदि कार्यों को आगे बढ़ाया। नागर ग्राम पंचायत में गोशाला को संचालित किया जा रहा है। गोशाला में 120 गोवंश हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव के विकास को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। व्यसन मुक्ति अभियान, स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष अभियान चलाया
विज्ञापन

जाएगा जिससे ग्राम पंचायत का व्यक्ति इन व्यसनों से दूर रह सके।
बेरोजगारी दूर करने के लिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और संस्कारवान बनाना मुख्य उद्देश्य रहेगा। प्राकृतिक वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण किया
विज्ञापन
विज्ञापन

गया। कूड़ा डालने के लिए डस्टबिनों को भी रखवाया गया। खेल का मैदान बनवाना, मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए विकास कार्यों को वरीयता दी गई। स्ट्रीट लाइटों को लगवाना. पानी निकासी के लिए नाली निर्माण आदि विकास कार्यों को करवाना उद्देश्य है। पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।
प्रधान का परिचय
नाम अनुज कुमार द्विवेदी
शिक्षा एमए
उम्र 28 वर्ष
प्रमुख कार्य : जनसेवार्थ कार्यों के अलावा गांव में नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान पर विशेष जागरूकता लाना। पंचायत की समस्याओं का समाधान करना तथा आदर्श ग्राम पंचायत बनाना।
ग्राम पंचायत एक नजर में
गांव की आबादी 2400
कुल प्रत्याशी 11
कुल मतदाता 1400
मत पड़े मिले 1240
कुल मत मिले 354
प्रधान बनने के बाद ये कार्य कराए
ग्राम पंचायत नागर में दलदल व जीर्णशीर्ण रास्तों में 700 मीटर सीसी का निर्माण, पंचायत भवन का जीर्णोद्धार, उच्च प्राथमिक विद्यालय की रंगाई पुताई एवं एपेक्स लगवाना, 5100 पौधे लगवाए। गोशाला का संचालन, श्मशान घाट का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था और टैंकर के माध्यम से भी पेयजल आपूर्ति कराई। बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था की। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया।
ये रहेंगी हमारी प्राथमिकताएं
गांव के समग्र विकास को लेकर आंबेडकर पार्क, खेल का मैदान, विवाह घर, चेकडैम का निर्माण करवाना, गांव में लाइट व्यवस्था, एपेक्स सड़क निर्माण, मिड-डे मील का संचालन, बच्चों के शिक्षा के प्रति संचालन, सड़कों का निर्माण,
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना, पार्क की व्यवस्था कराना, सभी किसानों के खेती के लिए सेक्टर, चकरोड बनवाना, गरीबों के लिए आवासों की व्यवस्था, बकरी आश्रय केंद्र, पात्र व्यक्तियों को पेंशन दिलवाना,

रास्ते ठीक कराना, नलों की रिपेयरिंग, नाली खड़ंजा निर्माण करवाना सहित विभिन्न योजनाओं को संचालित कर नागर ग्राम पंचायत का समग्र विकास कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed