{"_id":"629a5d0ded927a3d012aedb0","slug":"make-your-notes-if-you-want-to-be-successful-in-upsc-jhansi-news-jhs222104343","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी में सफल होना चाहते हैं तो अपने नोट्स बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी में सफल होना चाहते हैं तो अपने नोट्स बनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। यूपीएससी में 79वीं रैंक हासिल करने वालीं संपदा त्रिवेदी ने शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में स्कूल, कोचिंग के मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि यदि आप सात-आठ घंटे रोज पढ़ाई करते हैं तो एक साल में पूरा सिलेबस पढ़ने के अलावा अच्छी तरह रिवीजन भी कर लेंगे। रोजाना उत्तर लेखन की प्रैक्टिस करना बेहद जरूरी है।
संपदा ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थी खुद के नोट्स तैयार करें। परीक्षा से पहले उसे रिवाइज करें। लगातार ध्यान केंद्रित करके 40-50 मिनट तक पढ़ने के बाद थोड़ी देर ब्रेक ले लें। फिर पढ़ाई शुरू कर दें। पढ़ते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को चिह्नित कर लें। लगातार ऐसा करने से महत्वपूर्ण नोट्स तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कई सिविल सर्विसेज टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं, उनसे भी तैयारी में काफी मदद मिलती है। इस दौरान संपदा के पिता बृजेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
अखबार से करेंट अफेयर्स की होती जानकारी
संपदा ने बताया कि अखबार पढ़ने से भी करेंट अफेयर्स की जानकारी होती है। संपादकीय समेत कई पेजों से महत्वपूर्ण नोट्स तैयार होते हैं। इसलिए सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को रोज अखबार पढ़ना चाहिए। अखबार से कई ऐसी जानकारियां हासिल होती हैं जो किताबों में नहीं मिलती।
विज्ञापन
ये टिप्स दिए
- टॉपर्स की कॉपियां देखें ।
- हर विषय के बारे में पढ़ें ।
- पहले रुचि के विषय को पढ़ें ।
- महत्वपूर्ण तथ्यों को मार्क कर लें ।
- मेडिटेशन करने से तनाव दूर होता है ।