फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make swiming pool in stadium

स्टेडियम में बनेगा मॉडर्न स्विमिंग पूल

Tue, 09 Apr 2019 12:38 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 09 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
make swiming pool in stadium
swming pool - फोटो : amarujala
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में विश्व स्तर के तैराक तैयार हों, इसके लिए ध्यानचंद स्टेडियम में खेलो इंडिया के अंतर्गत उच्च स्तरीय स्विमिंग पूल तैयार किया जाएगा। शासन को क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने 40 लाख रुपये प्रोजेक्ट भेजा है। मंजूरी और धनराशि निर्गत होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
बुंदेलखंड खास कर झांसी के ग्रामीण अंचलों में तालाबों व पोखरों की कमी नहीं है। इनमें बच्चे व किशोर नियमित तैराकी करते हैं। लेकिन उचित प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर न मिलने से उनकी प्रतिभा वहीं सिमट कर रह जाती है। यह प्रतिभा विकसित हो और उच्च स्तरीय स्विमिंग पूल पर उन्हें अभ्यास का मौका मिले। इसके लिए खेलों इंडिया के तहत ध्यानचंद स्टेडियम में मॉडर्न लुक का स्विमिंग पूल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्टेडियम में बने स्विमिंग पूल को अत्याधुनिक बनाने और उसका नवीनीकरण करने के लिए 40 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के अनुसार स्विमिंग पूल परिसर में आसमानी, डार्क ब्लू सहित कई रंग बिरंगे आकर्षक टाइल्स, जंप स्टैंड तथा अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन



पांच मई तक खोल दिया जाएगा
स्टेडियम का स्विमिंग पूल एक से पांच मई के बीच में बच्चों व खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। जो सितंबर तक चलेगा। इस बार तैराकी प्रशिक्षण के पंजीकरण का नया शुल्क भी होगा। इसके लिए खेल प्रशासन जिला प्रशासन से मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अभी तक  शौकिया खिलाड़ियों से एक हजार रुपये प्रोत्साहन समिति के अंतर्गत लिया जाता है। जबकि 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों से मासिक पंजीकरण शुल्क 200 रुपये और 18 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों से 500 रुपये मासिक शुल्क लिया जाता है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार वर्तमान में स्विमिंग पूल में सफाई कार्य कराया जा रहा है। नया पानी भी भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed