फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make segment of day exersice

व्यायाम को दिनचर्या का बनाएं हिस्सा

Mon, 18 Mar 2019 01:48 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
make segment of day exersice
aprajita amar ujala - फोटो : amar ujala, jhansi news
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। इस दौरान शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन

आशिक चौराहे के पास नई बस्ती में द शनशाइन क्लब के सहयोग से आयोजित शिविर में आने वाले मरीजों की मधुमेह, सीरम, यूरिक एसिड (गठिया) व रक्त चाप निशुल्क जांच की गई। 182 लोगों का मधुमेह, 38 का यूरिक एसिड (गठिया), 82 का रक्तचाप जांचा गया। साथ ही सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। इस दौरान नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के प्रदेश अध्यक्ष डा. अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि बीमारियां जन्म से नहीं होती हैं, ये हमारी लापरवाही से शरीर में अपना स्थान बनाती हैं। स्वास्थ्य के प्रति हम जीतना जागरूक रहेंगे, उतने ही सेहतमंद होंगे। इसके लिए हमें खासतौर पर खानपान का ध्यान रखना होगा। साथ ही नियमित दिनचर्या में पैदल घूमना और व्यायाम को भी स्थान देना होगा। उन्होंने कहा कि आज देखने में आ रहा है कि कम उम्र के लोग भी रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं, ये दिनचर्या के गड़बड़ाने और खानपान में लापरवाही की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन

शिविर में डा. कल्याण सिंह, डा. मनीष साहू, डा. शैली साहू, डा. शरद द्विवेदी, डा. उमाकांत अग्रवाल व डा. प्रिंसी द्विवेदी ने ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श प्रदान किया। इस मौके पर क्लब के पंकज बिरमानी, सुधीर जैन, ऋषभ जैन, मनीष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अतुल किलपन, मीरा जैन, ज्योति अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, ज्योति गंधी, मीना बिरमानी, सरिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष दीपक गंधी ने की। संचालन सचिव अरविंद दुबे ने किया। आभार अरविंद अग्रवाल ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आवश्यक नहीं कि बीमारी होने पर ही हम अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराएं, सामान्य तौर पर भी हमें जांच कराते रहना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य शिविर सबसे बेहतर जरिया होते हैं।
- अरविंद दुबे


कई दिनों से मैं अपने स्वास्थ्य की जांच कराना चाहता था, परंतु मौका नहीं मिल पा रहा था। लेकिन, रास्ते से गुजरते वक्त शिविर लगा देखा तो तुरंत जांच करा ली। मन की शंका दूर हुई।

- शील कुमार


घुटने के दर्द से काफी दिनों से परेशान थी। शिविर में घुटने के साथ मधुमेह और रक्तचाप की भी जांच होगी। लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से शिविर बेहद उपयोगी रहा।
- रश्मि झा


अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। घंटों इंतजार करना पड़ता है। जबकि, शिविर में तत्काल स्वास्थ्य का परीक्षण हो गया, जिससे लाभ मिला।
- अरविंद कुमार साहू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed