{"_id":"5e25f8cb8ebc3e4ae2584edf","slug":"make-patriotic-painting-on-pepar-jhansi-news-jhs158045872","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों पर उकेरे देश भक्ति के विविध रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों पर उकेरे देश भक्ति के विविध रंग
विज्ञापन
अमर उजाला के संग गणतंत्र का जश्न की श्रृंखला में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में हुई चित्रकला प्रतियो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इस बार अमर उजाला की ओर से महानगर में गणतंत्र दिवस का जश्न खास अंदाज में मनाया जा रहा है। सप्ताह भर विविध आयोजन किए जाएंगे, जिनकी शुरुआत सोमवार को हो गई है। पहले दिन महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने तूलिका से कागजों पर देश भक्ति के विविध रंग भरे।
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। सीनियर वर्ग में निखिल अग्रवाल प्रथम, प्रशांत श्रीवास द्वितीय व विकास कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि, जूनियर वर्ग में तनिशा यादव पहले, अभिषेक अहिरवार दूसरे व ओमप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता की निर्णायक ज्योति दुबे व दर्शनी श्रीवास्तव रहीं।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि से हुई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री सालिगराम राय रहे, जबकि अध्यक्षता महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक हरीशंकर राय ने की। विशिष्ट अतिथि गजानन खानवलकर व डा. योगेंद्र मिश्रा रहे। इस मौके पर राजेश राय, सुरेंद्र कुमार सिकोरिया, प्रदीप चौहान, बृजबिहारी पटैरिया, महेश कुमार चौबे, देवीसिंह कुशवाहा, गजराज सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा ने किया। आभार गिरिजा शंकर तिवारी ने जताया।