फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make in india and made in china

फोटो ‘मेक इन इंडिया’ पर भारी ‘मेड इन चाइना’

Sun, 01 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
make in india and made in china
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  मेक इन इंडिया का नारा एवं इसका असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। इसका अंदाजा इन दिनों दीपावली के बाजार से लगाया जा सकता है। देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हों या इलेक्ट्रॉनिक झालर, झूमर या अन्य वस्तुएं सभी पर मेड इन चाइना की छाप है। व्यापारियों के मुताबिक चाइना मेड आइटम के  प्रभाव एवं मांग की वजह उनका फैंसी एवं सस्ता होना है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यापारी पवन तिवारी के अनुसार बिजली की बचत के लिए केंद्र व राज्य सरकार एलईडी बल्ब के इस्तेमाल पर जोर दे रही है, लेकिन दिल्ली, कानपुर समेत अन्य उत्पादक शहरों में एलईडी बल्ब से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के निर्माण पर प्रगति नहीं दिखती है।
विज्ञापन


जबकि चाइना निर्मित इलेक्ट्रॉनिक वुस्तुएं विशेषकर एलईडी युक्त झालर, बल्ब, लेजम, फ्लावर, पट्टे, झूमर, दीपक, मोमबत्ती, राकेट आदि बाजार में कब्जा जमाए हैं। यह आइटम न सिर्फ फैंसी हैं, बल्कि सस्ते भी हैं, जो 50 रुपये से 250 रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके मुताबिक स्थानीय स्तर पर बनने वाली देशी कैप झालर भी अब बननी बंद हो गई।

मानिक चौक में गिफ्ट सेंटर के संचालक प्रवीण अग्रवाल सागर के मुताबिक वर्तमान में गणेश, कृष्ण, लक्ष्मी आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी चाइना मेड मिल रही हैं। लोग भारत में निर्मित प्रतिमाओं की अपेक्षा चाइना मेड मूर्तियों को आकर्षक मान रहे हैं। इसके अलावा चाइना मेड फैंसी आइटमों में सजावट पेपर, विंड चेम, एक्वेरियम, सीनरी, ग्रीटिंग आदि का प्रभाव उपभोक्ताओं में बहुत है। इन उत्पादों ने कई भारतीय कंपनियों के उत्पादों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed