{"_id":"5d72c1d58ebc3e015a221c57","slug":"make-arts-for-unusefull-matter-jhansi-news-jhs147482969","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपयोगी सामान से बनाईं कला कृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपयोगी सामान से बनाईं कला कृतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपयोगी सामान से बनाईं कला कृतियां
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललितकला संस्थान में हुई इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी सामान से कला कृतियां बनाईं। निर्णायकों ने सुमित कुमार, आमिर खान, मोहम्मद समीर एवं जयप्रकाश के ग्रुप को विजेता चुना।
कलाविद् भगवान दास गुप्ता की जयंती पर हुई प्रतियोगिता का विषय फिट इंडिया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी सामान जैसे गत्ता, थर्माकोल, प्लास्टिक की बोतल, रस्सी आदि के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया। अमित विश्वकर्मा, गजेंद्र सिंह, अंकिता जैन व राजकुमार के ग्रुप ने द्वितीय और मायादेवी, संस्कृति, रिया अग्रवाल और आशीष कुमार के ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजकीय संग्रहालय की उप निदेशक आशा पांडेय ने कहा कि कला भावना को व्यक्त करने का साधन है। विभिन्न कलाएं आपकी रचनात्मकता कौशल में सुधार करती हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेश निगम ने कहा कि शब्द भी उतना असर नहीं करते हैं, जितना हम कला से प्रभाव छोड़ देते हैं। इस दौरान प्रो. सीबी सिंह, डॉ. श्वेता पांडेय, शिवाली अग्रवाल, डॉ. सुनीता, उमा पाराशर, उमेश शुक्ला, सतीश साहनी, राघवेंद्र दीक्षित, दिलीप कुमार, आरती गुप्ता, मुकुल वर्मा, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।