{"_id":"5f4aa67b8ebc3e175748f174","slug":"major-dhyanchand-birth-anivesry-jhansi-news-jhs175008167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व में हॉकी को पहचान दिलाई ध्यानचंद ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व में हॉकी को पहचान दिलाई ध्यानचंद ने
विज्ञापन
सुभाष मार्केट में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को महानगर में विभिन्न खेल संगठनों, सरकारी संस्थाओं, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई। खेल प्रेमियों ने हीरोज ग्राउंड स्थित मेजर ध्यानचंद की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि मेजर ध्यानचंद विश्व के महानतम खिलाड़ी रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर प्रभारी क्षेत्रीय क्त्रस्ीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, नागेंद्र वर्मा, बृजेश द्विवेदी आदि ने पुष्प अर्पित किए। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, खेलकूद अधिकारी भुवनेश सिंह, इंस्टीट्यूट समिति सचिव मुकेश श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, ब्रजेन्द्र यादव आदि ने दद्दा ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी की पहचान पूरे विश्व में करायी है। इंस्टीट्यूट के बैडमिंटन हॉल में वरिष्ठ खिलाड़ी केपी यादव तथा सुरेश चंद भगोरिया स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इधर राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पीके मौर्य, क्त्रस्ीड़ा भारती सचिव संजीव सरावगी, हरविंद कुमार, अनिल पटेल आदि ने दद्दा ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वरिष्ठ खिलाड़ियों में सुरेश भगोरिया, रितु प्रजापति, राजकुमार कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 400 मीटर की टाइमिंग ट्रायल हुई। इसमें नीलेश कबूतरा, अंकित पांचाल, कशिश यादव, काजल, शिवानी आदि विजयी रहीं। इधर सीपरी में श्री भोलेनाथ खाती बाबा एवं साईं सेवा समिति के अध्यक्ष अज्जू महरोलिया, अनूप करोसिया, प्रभु दयाल साहू ने हीरोज ग्राउंड स्थित समाधि पर, कांग्रेस नेता विजित कपूर ने दद्दा ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इधर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष डॉ मधु पाल सिंह, रमन दास, प्रमोद वर्मा, यशपाल सिंह ने भारत सरकार से दद्दा ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की।
विज्ञापन
ध्यान चंद स्टेडियम में विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विमल कुमार, मंगल कुमार ने, हीरोज ग्राउंड स्थित समाधि पर झांसी व्यापार मंडल के संयोजक राघव वर्मा, अध्यक्ष संतोष साहू, संजय चड्डा, बलवीर सिंह ने ध्यानचंद के परिवार के सदस्यों के साथ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इधर बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा, रविंद्र झा, नीरज पाल ने, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, महामंत्री अजय चड्ढा, हर्ष पिथौरा और दीपक वशिष्ठ आदि ने हाकी के जादूगर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी संगठनों ने भारत सरकार से मांग की कि दद्दा ध्यानचंद को भारत रत्न का सम्मान दिया जाए।