झांसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और फिटास्टिक संस्था की ओर से रानी लक्ष्मीबाई के किले से सात किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें हर उम्र के धावकों ने हिस्सा लेकर दम दिखाया। पुरुष, महिला, वरिष्ठ नागरिक और मेडिकल ग्रुप में विजयी हुई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
रानी लक्ष्मीबाई के किले से डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए धावकों ने सात किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी की। पुरुष वर्ग में नकुल यादव प्रथम, संजय ग्रीवास द्वितीय, रवि कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में उमा भारती प्रथम, ज्योति सिंह द्वितीय, स्वलेहा बानो तृतीय रहीं। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में सतीश अग्रवाल प्रथम, अनीस अहमद द्वितीय, प्रकाश त्रिपाठी तृतीय रहे। मेडिकल ग्रुप पुरुष वर्ग में डॉ. पुष्पेंद्र प्रथम, डॉ. गौरव कुमार द्वितीय, डॉ. क्षितिज नाथ तृतीय रहे। जबकि, महिला वर्ग में डॉ. प्रीति गुप्ता प्रथम, डॉ. विद्या चौधरी द्वितीय, डॉ. दुर्गा तृतीय रहीं। बिग्रेडियर वीके बरनवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने पुरस्कार वितरण किया। दौड़ में आदित्य साहू, नुरुद्दीन का सहयोग रहा।