फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mair jhansi ward graund report

अपने वार्ड को संवारने में पिछड़े महापौर, झांसी को कैसे संवारेंगे

Sat, 22 Feb 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
mair jhansi ward graund report
हंसारी के गोविंद नगर में कच्ची सड़क व बांस के खम्‍भे पर झूलते बिजली के तार।
झांसी। पूरी झांसी को संवारने का जिम्मा है। दावा है कि झांसी की सूरत बदल देंगे, लेकिन साहब अपने वार्ड की ही सूरत नहीं बदल पाए हैं। आलम यह है कि न तो कूड़ा उठता है और न ही नलों में पानी आता है। नालों का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुसता है। कई इलाकों मेें अब तक बिजली के पोल नहीं लगे हैं। लोग बांस-बल्लियों के सहारे लाइन खींचकर बिजली जला रहे हैं। झांसी नगर निगम के मेयर रामतीर्थ सिंघल के क्षेत्र हंसारी में समस्याओं का आलम है। लेकिन उन्होंने समस्याओं को दूर कराने में पहल नहीं की है। इसके साथ ही, क्षेत्र में भाजपा नेता तिलक यादव का भी आवास है, लेकिन वे भी समस्याओं को लेकर संजीदा नजर नहीं आते।
विज्ञापन

महानगर के हंसारी क्षेत्र में नगर निगम के महापौर रामतीर्थ सिंघल का आवास बना हुआ है, लेकिन यहां समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। क्षेत्र के कुम्हरटोला में अब तक नालियां नहीं बनी हैं। साथ ही, पाइपलाइनें टूटी पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। वहीं, गोविंद नगर क्षेत्र का हाल भी बदहाल है। क्षेत्र की मुख्य सड़क से डंपर समेत तमाम बड़े वाहन तेजी से गुजरते हैं। इससे लोगों को हादसों का डर बना रहता है। वहीं, कॉलोनी के बाहर दो नाले हैं, लेकिन उनका पानी विपरीत दिशा में बहकर कॉलोनी में पहुंचता है। लोगों ने कई बार मेयर से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। कॉलोनी में लगने वाले वार्ड नंबर एक में सड़क बनी नहीं है। इसके साथ ही वार्ड में अब तक विद्युत पोल नहीं लगे हैं। लोग कनेक्शन लेने के लिए जा रहे हैं, लेकिन विभाग कनेक्शन नहीं दे रहा है। लोगों की परेशानी को लेकर महापौर, पार्षद और भाजपा नेता कोई पहल नहीं करते।
विज्ञापन

-------------
लोग कहते हैं
नालों का पानी विपरीत दिशा में बहता है। इससे पानी घरों में घुसता है। सड़क से बड़े वाहन गुजरते हैं। हादसों का डर बना रहता है।- महेश कनौजिया
----------
मेयर से नालों की सफाई कराने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। बरसात के दिनों में पानी पूरी कॉलोनी में भर जाता है।- सुरेश चंद्र
-----------
वार्ड में अब तक पोल नहीं लगे हैं। बिजली का कनेक्शन लेने गए थे, लेकिन मना कर दिया गया। क्षेत्र के 100 घरों में अस्थाई कनेक्शन हैं।- हिम्मत सिंह
----------
वार्ड में सड़क अब तक नहीं बनी है। नालियां नहीं बनी हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत की है।- सोहन सिंह यादव
----------
नाले की सफाई कराने के लिए कई बार कहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। गौतम क्लीनिक के पास पानी गलियों में जाता है।- अजीत सिंह
----------
वार्ड में सफाई व्यवस्था बदहाल है। प्लॉटों में कूड़ा पड़ा रहता है। सफाई कर्मचारी आते नहीं है। नालों में गंदगी का अंबार है।- राज सिंह
-----------
आबादी- 40000
वोटर- 18000
---------
इनका कहना है
मेयर एक वार्ड का नहीं पूरे शहर का होता है। महानगर के सभी वार्डों में लगातार काम कराए जा रहे हैं। मेरे वार्ड में भी तमाम कार्य कराए गए हैं। साथ ही कई कामों को बोर्ड बैठक में मंजूरी मिली है। महानगर के विकास के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed