फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahashiveratri shiv barat

शिव जी ब्याहने चले पालकी सजाई के, भभूति लगाई के....

Tue, 05 Mar 2019 12:29 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 05 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
mahashiveratri shiv barat
shiv barat jhansi - फोटो : amarujala
महानगर में सोमवार को जगह - जगह भगवान शिव की भव्य बरातें निकाली गईं। शिवजी ब्याहने चले पालकी सजाई के, भभूति लगाई के... जैसे गीतों व भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। भगवान भूत भावन के दूल्हा स्वरूप और उनके गणों के स्वरूप के दर्शनों के लिए सभी मार्गों पर लोग डटे रहे और आरती कर तिलक किया। वहीं व्यापारिक, समाज सेवी संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ की बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में मुरली मंदिर के तिराहा से विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल ने शिव बरात निकाली। महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए थीं। वहीं केसरिया साफा बांधे युवा श्रद्धालुओं ने डीजे और ढोल नगाढ़ों की धुनों पर जमकर नृत्य किया और हर- हर महादेव के जयकारे लगाए। बरात में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता जी और भगवान शिव के स्वरूप बग्गियों पर विराजमान रहे। मालिनों का तिराहा, रघुनाथ जी के मंदिर, सिंधी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट से होती हुई बरात मढ़िया महादेव मंदिर पहुंची। यहां बरात में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, विश्व हिंदू परिषद महामंत्री अंचल अड़जरिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, नरेश कश्यप, आदर्श गुप्ता, सुमित नाहर, सुधांशु साहू, बृजेंद्र, प्रभाकर, यज्ञेश, जयदीप, बिपिन खटीक, कल्लू पुरी़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 इधर, बाहर बड़ागांव गेट सुंदरपुरी के बाग स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर से भव्य बरात निकाली गई। 250 महिलाएं मंगल कलश लिए थीं। घोड़ों पर शिव के गण तथा रथों पर भगवान शिव, ब्रह्मा, विष्णु के स्वरूप विराजमान थे। फूलों से सजा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा। शहर में भ्रमण के बाद बरात वापस मंदिर पहुंची। इस अवसर पर अजीत राय, रामू बिंदल, राजेश पुरोहित, आकाश निगम, कमल शिवहरे आदि मौजूद रहे। बड़ागांव गेट स्थित भूतनाथ मंदिर और सदर बाजार में महेश्वर महादेव मंदिर से भी भगवान शिव की भव्य बरातें निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कांगरे, अशोक चौधरी, आरती सिंह, अखिलेश सरस, महेंद्र चौहान, मिथुन बग्गन, राकेश करौसिया ने मिनर्वा चौराहा पर भगवान शिव की बरात का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया और प्रसाद वितरण कराया। इधर नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली के संदीप नाछौला, राकेश सोनी, बड़ामठ चाचर समिति के महामंत्री राजेंद्र सोनी, उद्योग व्यापार मंडल के राघव वर्मा ने शिव बरातों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं शिव बरातों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी डा. ओपी सिंह, एसपी सिटी श्री प्रकाश द्विवेदी, स्वाट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय, कोतवाल संजय सिंह आदि मौजूद रहे।



मुस्लिम बंधुओं ने की पुष्प वर्षा
भगवान शिव की बरातों का मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष अशरफ इकबाल के नेतृत्व में सलमान अली, राजू भाई, सरवर, हनीफ, इमरान कुरैशी, चांद, राशिद, अशफाक खान ने, भाजपा बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, हाफिज जावेद, इमरान खान, शाहिद ने सैंयर गेट के समीप, हिंदू मुस्लिम एकता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, जहीर, मनोज तिवारी ने मिनर्वा चौराहा पर शिव बरात पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed