फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maharishi valmiki jayanti

महर्षि वाल्मीकि जयंती आज, रामायण के पाठ के लिए अफसर तैयार

Sat, 31 Oct 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Maharishi valmiki jayanti
झांसी। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर आज भव्यता के साथ मनाई जाएगी। प्रशासन द्वारा जिले में चयनित मंदिरों को झालरों से सजाया जाएगा। साथ ही रामायण का पाठ व भजन कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। तैयारियों के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया है। उधर, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती भी भव्यता के साथ मनाई जाएगी।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर संस्कृति विभाग की तरफ से जारी निर्देश में इस बार पहली बार प्रशासनिक अफसर 31 अक्तूबर को मंदिरों में वाल्मीकि जयंती पर रामायण का पाठ करेंगे। मंदिरों में दीप भी जलाए जाएंगे। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि जनपद समेत तहसील व विकास खंड स्तर पर भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती व सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई जाएगी। जनपद में चयनित मंदिरों को सजाकर रामायण पाठ व भजन कार्यक्रम होंगे। आयोजन के सफल संचालन के लिए अपर नगर आयुक्त शादाब असलम को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अफसर की देखरेख में चयनित मंदिरों पर साफ सफाई, पानी की व्यवस्था के साथ ही सारी तैयारियां सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम परिसर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। जेल चौराहा स्थित राम मंदिर पर रामायण का पाठ व भजन कीर्तन होगा। सूचना व जनसंपर्क विभाग के प्रचार प्रसार सहायक अतुल दीक्षित यहां नोडल अधिकारी होंगे। सिविल लाइंस में पंचमुखी हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक अभिषेक होंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अखंडता एकता की शपथ ली जाएगी।
विज्ञापन

अखंड रामायण पाठ की हुई शुरुआत
झांसी। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में सुरैयों का बाग स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में शुक्रवार की शाम विधि विधान के साथ अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ हुआ। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी व मार्तंड स्वामी ने पूजन कराया। यजमान नगर विधायक रवि शर्मा और मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा रहे। इस अवसर पर झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. नीति शास्त्री, गोकुल दुबे, घनश्याम तिवारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अंकुर दीक्षित, अभिषेक भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed