फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maharani Lakshmi Bai medical college starts Plasma Therapy treatment in jhansi

झांसी में प्लाज्मा थैरेपी की शुरुआत, दो कोरोना मरीजों का किया गया उपचार, सेहत में हुआ सुधार 

Tue, 18 Aug 2020 09:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 18 Aug 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Maharani Lakshmi Bai medical college starts Plasma Therapy treatment in jhansi
झांसी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोरोना मरीजों के लिए एक और राहत भरी खबर है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थैरेपी शुरू हो गई है। कोरोना के दो मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी दी गई है।

विज्ञापन


प्लाज्मा चढ़ाने के बाद मरीजों की हालत में सुधार है। हालांकि, एक मरीज को उसके परिजन दिल्ली लेकर चले गए हैं। देश भर में प्लाज्मा थैरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थैरेपी शुरू करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


सरकार के आदेश के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए प्लाज्मा बैंक की अनुमति देने के लिए आईसीएमआर को पत्र लिख दिया था। वहां से सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद प्लाज्मा थैरेपी के लिए जरूरी मशीन खरीदने के लिए टेंडर निकाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मरीजों का इलाज प्रभावित न हो, इसलिए निजी ब्लड बैंक से अनुबंध कर वहां प्लाज्मा डोनेट कराना शुरू कर दिया गया। तीन मरीजों द्वारा डोनेट किए गए प्लाज्मा को मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में रखा गया। 

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना के दो मरीजों की निमोनिया होने पर हालत गंभीर हो गई थी। ऐसे में उनकी प्लाज्मा थैरेपी की गई। प्लाज्मा चढ़ाने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। अब वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि, एक मरीज को परिजन सेहत में सुधार होने पर दिल्ली ले गए हैं। 


मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। निमोनिया होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो कोविड मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया गया था। प्लाज्मा चढ़ाने के बाद दोनों की सेहत में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed