{"_id":"5d9603d38ebc3e93a230d17a","slug":"maharaja-express-ka-orcha-railway-station-pr-stopaje-gwaliyar-huya-kathm-jhansi-news-jhs149469219","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा एक्सप्रेस का ओरछा स्टेशन पर ठहराव, ग्वालियर हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा एक्सप्रेस का ओरछा स्टेशन पर ठहराव, ग्वालियर हुआ खत्म
विज्ञापन
झांसी रेलवे स्टेशन पर महाराजा एक्सप्रेस आने पर पर्यटकों क भव्य स्वागत किया गया।
महाराजा एक्सप्रेेस का ओरछा स्टेशन पर ठहराव, ग्वालियर हुआ खत्म
झांसी। विदेशी पर्र्यटकों को लेकर आने वाली शाही ट्रेन महाराज एक्सप्र्रेस का मंडल के ओरछा स्टेशन पर स्टॉपेज हो गया है। इसके पहले इस ट्रेन का ठहराव ग्वालियर था। ग्वालियर बंद होने के बाद अब इसका सीधा स्टॉपेज ओरछा किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह यह शाही ट्रेन आवश्यक कार्य से झांसी स्टेशन पहुंची। यात्रियोें का स्वागत होेने के बाद यह ट्रेन सीधे ओरछा के लिए रवाना हो गई।
विदेशी पर्यटकों को लेकर आने वाली शाही ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस अब ग्वालियर नहीं रुकेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म एंड कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने इसका ग्वालियर स्टेशन पर स्टॉपेज खत्म कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब इसे ओरछा स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। इस शाही ट्रेन में मौजूद सभी विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया गया। करीब बीस मिनट के बाद यह ट्रेन सीधे ओरछा रवाना हो गई।
अभी तक यह ट्रेन सीधे धौैलपुर से चलकर ग्वालियर रुकती थी। ग्वालियर में स्टापेज रहने से विदेशी पर्यटक पहले ग्वालियर का किला, केंद्रीय और राज्य पुरातत्व संग्रहालय के साथ ही जयविलास पैलेस संग्रहालय देखते थे। ओरछा से भी विदेशी पर्यटक सवार होकर सीधे खजुराहो निकल जाएंगे। यह ट्रेन दोपहर करीब तीन बजे खजुराहो भी पहुंच गई। वहीं, अधिकारियों के मुताबिक अब ओरछा स्टॉपेज होने के बाद से विदेशी यात्रियों को भी यहां से घूमने का मौका मिल सकेगा, क्योंकि महाराजा एक्सप्रेस सीधे ओरछा से खजुराहो रवाना होगी।
विज्ञापन
ओरछा से सीधे जाएंगे विदेशी पर्यटक
दिल्ली से विदेशी पर्यटक शताब्दी एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति, गतिमान एक्सप्रेस, उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी से झांसी आते हैं, इसके बाद विदेशी पर्यटक सीधे बसों व अन्य साधनों से रवाना होकर ओरछा स्टेशन निकल जाते हैं। ओरछा से खजुराहो व अन्य पर्यटक स्थलों पर जाने वाले विदेशी यात्रियों को महाराजा एक्सप्रेस का लाभ मिलेगा।