फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahamana express special run from today

महामना एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन आज से

Fri, 02 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mahamana express special run from today
झांसी। रेलवे बोर्ड ने झांसी मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेनों के परिचालन बंद चल रही महामना एक्सप्रेस के परिचालन को अनुमति दी है। महामना एक्सप्रेस दो जुलाई से भोपाल और खजुराहो के बीच नियमित परिचालित होगी। इसके परिचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इन सभी ट्रेनों का परिचालन रेलवे बोर्ड के अगले आदेश तक होता रहेगा।
विज्ञापन

जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बंद चल रही भोपाल और खजुराहो के बीच चलने वाली 01163 अप / 01164 डाउन महामना एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने पुन: संचालित करने का निर्देश दिया है। इसका संचालन प्रतिदिन होगा। इसके तहत इस ट्रेन का परिचालन दो जुलाई से रेलवे बोर्ड के अगले आदेश तक जारी रहेगा। यह ट्रेन झांसी मंडल के ललितपुर, टीकमगढ़ के रास्ते परिचालित की जाएगी। भोपाल से यह ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे रवाना होकर नौ बजकर 20 मिनट पर ललितपुर पहुंचेगी। दो मिनट के स्टापेज के बाद चलकर यह 12 बजकर 55 मिनट पर खुजराहो पहुंचेगी। खजुराहो से यह ट्रेन शाम साढ़े चार बजे चलकर ललितपुर शाम सात बजकर 23 मिनट पर पहुंचकर दो मिनट के बाद रवाना होकर रात 11 बजे भोपाल पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार सप्ताह में दो दिन चलने वाली 04064 डाउन निजामुद्दीन भुसावल एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से नौ जुलाई से तथा 04063 अप भुसावल निजामुद्दीन एक्सप्रेस का परिचालन 11 जुलाई से शुरू हो जाएगा। 04072 डाउन नई दिल्ली- पांडिचेरी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन नई दिल्ली से 11 जुलाई से जबकि 04071 अप पांडिचेरी से 14 जुलाई से परिचालित की जाएगी। कालका और साईंनगर शिरडी के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली 04566 डाउन स्पेशल कालका से आठ जुलाई को एवं 04565 अप साईं नगर शिरडी से 10 जुलाई से परिचालित की जाएगी। बरेली और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली साप्ताहिक 04314 डाउन स्पेशल का बरेली से परिचालन 10 जुलाई से होगा। वहीं 04113 अप का लोकमान्य तिलक टर्मिनल से परिचालन 12 जुलाई से आरंभ होगा। सभी ट्रेनें पुरानी समय सारणी के अनुसार चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए
02448 डाउन / 02447 अप का हजरत निजामुद्दीन से 30 जून से एवं 02447 अप का मानिकपुर से एक जुलाई से शुरू हो चुका है। यह ट्रेन रेलवे बोर्ड के अगले आदेश तक प्रतिदिन परिचालित होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed