फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahadev will be today

अश्लेषा व मघा नक्षत्र में होगी आज महादेव की पूजा

Mon, 09 Aug 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
mahadev will be today
अश्लेषा और मघा नक्षत्र में आज होगी महादेव की पूजा
विज्ञापन

झांसी। भगवान शिव के प्रिय पावन महीने सावन के तीसरे सोमवार पर आज ब्रह्म मुहूर्त से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। खास बात यह है कि तीसरे सोमवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस पवित्र दिन अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए शुभ है।
सनातन धर्म में मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। सावन में सोमवार की पूजा का अहम महत्व है। सोमवार को शिवालयों और घरों में श्रद्धालु महादेव की पूजा करते हैं। पार्थिव शिवलिंग निर्माण महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करते हैं। आचार्य शांतनु पांडे के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को भगवान अर्ध नारीश्वर महादेव की पूजा का विशेष महत्व है। 11.30 बजे के बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि सहित अन्य राशि के जातकों को महादेव की पूजा का विशेष लाभ होगा। इधर सावन के तीसरे सोमवार के लिए महानगर के समस्त शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, गढ़िया महाकालेश्वर मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक होने लगेंगे। घरों एवं धार्मिक स्थलों में श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग भी बनाएंगे।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सप्ताह के व्रत और तिथियां
सावन के तीसरे सप्ताह में 11 अगस्त को सावन तीज का पर्व मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण को झूलों में विराजमान किया जाएगा। श्रद्धालु भव्य झांकियां सजाएंगे। 12 अगस्त को गणेश चतुर्थी तथा 13 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। नाग पंचमी पर हस्त नक्षत्र रहेगा। इस पर्व पर नागों की पूजा की जाती हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed