{"_id":"60d103728ebc3e341779cb7f","slug":"madhya-pradesh-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-prayers-at-pitambara-peeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मां पीतांबरा से आशीर्वाद लेकर शिवराज ने किया टीकाकरण महाभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मां पीतांबरा से आशीर्वाद लेकर शिवराज ने किया टीकाकरण महाभियान शुरू
Tue, 22 Jun 2021 02:54 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:54 AM IST
सार
शिवराज ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, यह वायरस बहुरूपिया है, इसलिए हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही बाहर मास्क लगाकर ही निकलना है।
विज्ञापन
पीतांबरा पीठ पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में पूजा अर्चना की
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीपवर्ती दतिया स्थित पीतांबरा पीठ पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां पीतांबरा व वनखंडेश्वर महादेव से देश व प्रदेश को कोरना से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की। माई के दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद शिवराज ने ग्राम परासरी में प्रदेश के टीकाकरण महाभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए और स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना अति आवश्यक है। वैक्सीन लगवाने के बाद या तो कोरोना बिलकुल नहीं होगा और हो भी जाता है तो जीवन को कोई खतरा नहीं होगा। शिवराज ने योग दिवस पर परासरी गांव में प्रदेश के टीकाकरण महाभियान का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप पांच लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। मां पीतांबरा से आशीर्वाद लेकर शिवराज ने पूरे प्रदेश में होने वाले टीकाकरण महाभियान का शुभारंभ किया। इसमें दस लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
शिवराज ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, यह वायरस बहुरूपिया है, इसलिए हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही बाहर मास्क लगाकर ही निकलना है। उनके साथ मौजूद प्रदेश के गृहमंत्री व दतिया विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन के कारण दतिया में बहुत कम लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रेरकों का सम्मान करने के साथ वृक्षारोपण करते हुए कहा कि इस तरह की महामारी से जीतने के लिए वृक्षारोपण भी जरूरी है।
विज्ञापन
मां की शरण में सरकार
मां की पूजा अर्चना के बाद शिवराज ने पांच लोगों को वैक्सीन का मंगल टीका लगवाकर यह संदेश भी दिया कि कोरोना जैसी आपदाओं को हराने के लिए देवी देवताओं का आशीर्वाद भी जरूरी है। सोमवार से शुरू किए गए महाभियान के बाद पूरे प्रदेश में मुहिम चलाकर शिविरों के माध्यम से कोविड टीकाकरण करवाया जाएगा। इसे तीसरी लहर को रोकने की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।