फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maa rani visharjan programe

मां आदि शक्ति की भक्ति में लगे जयकारे, भावुक आंखों से दी विदाई

Tue, 27 Oct 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Maa rani visharjan programe
सिंधी तिराहा से निकली मां दुर्गा की शोभा यात्राओं में उमड़ी भक्तों की भीड़। अमर उजाला
झांसी। सोमवार को दशहरा का पर्व धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। महानगर में मां दुर्गा और मां काली की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा जय मां अंबे, जय मां जगदंबे के जयकारों और ढोल नगाड़ों की धुनों पर निकाली गई। मां आदि शक्ति के अनुपम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर रही। जिन्होंने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। प्रतिमाएं लक्ष्मी तालाब सहित अन्य जलाशयों में विसर्जित की गईं।
विज्ञापन

नवमी और दशहरा की तिथियों को लेकर पंचांगों में एक मत न होने के कारण रविवार को भी कई श्रद्धालुओं ने दशहरा एवं नवमी का पर्व मनाया था। कुछ दुर्गा उत्सव समितियों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया था। लेकिन सोमवार को महानगर की अधिकांश दुर्गा उत्सव एवं काली उत्सव समितियों ने अपनी - अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इससे पहले दुर्गा पंडालों में हवन पूजन, श्रृंगार और आरती की गई। कन्याओं का भी पूजन किया। इसके बाद मूर्ति विसर्जन का क्रम दोपहर 12 बजे से ही शुरू हो गया। हालांकि परंपरागत रूप से अधिकांश बडे़ पंडालों की मूर्तियां दोपहर तीन बजे से सिंधी तिराहा पर एकजुट र्हुइं।
विज्ञापन

यहां से ढोल नगाड़ों और जयकारों के साथ मूर्तियां मानिक चौक, रघुनाथ जी मंदिर तिराहा, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार, लक्ष्मीगेट से होती हुई लक्ष्मी तालाब के कुंड पर पहुंचीं। यहां आरती के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इधर, सदर बाजार, सीपरी, नगरा सहित कई अन्य इलाकों में दुर्गा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा और मां काली की प्रतिमाएं आस पास के जलाशयों में विसर्जित की गईं। श्रद्धालुओं के अलावा व्यापारिक, समाज सेवी व राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर मां के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलकंठ व सोन मछली के लिए दर्शन
विजयादशमी पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन की विशेष मान्यता है। शोभायात्रा में कई लोग पिंजरे में नीलकंठ पक्षी को लिए थे। वहीं, कई घरों में सुबह लोगों ने सोन मछली के भी दर्शन किए। बुंदेलखंड में सोन मछली का दर्शन भी शुभ माना जाता है।
पान खिलाकर दीं शुभकामनाएं
दशहरा पर पान खिलाने का रिवाज भी लोगों ने खूब निभाया। महानगर के लगभग सभी बाजारों में आज पान की अस्थायी दुकानें लगी रहीं। 15 से 20 रुपये का पान जमकर बिका। लोगों ने एक दूसरे को मीठा पान खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
पुष्प वर्षा कर लगाए जयकारे
झांसी। महानगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का राजनीतिक, समाज सेवी, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों ने खूब स्वागत किया। सिंधी तिराहा पर दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री अंचल अड़जरिया, मुकेश अग्रवाल, राघव वर्मा, अभिषेक साहू, पीयूष रावत ने, मानिक चौक में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सभासद अनिल सोनी, सभासद मुकेश सोनी ने, लक्ष्मी गेट पर सर्वधर्म सदभाव समिति के सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु ने, बड़ा बाजार में युवा ब्राह्मण महासंघ के रवीश त्रिपाठी, संजीव शर्मा ने, गंधीगर के टपरा पर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष दिलीप सोनी, अंशुल सोनी ने, बड़ा मठ चाचर स्वर्णकार समिति के महामंत्री राजेंद्र सोनी ने, बुंदेलखंड अग्रवाल नवयुवक समिति के महामंत्री मनोज अग्रवाल ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा की और जयकारे लगाए। समाजवादी पार्टी के नेता शकील खान, पूर्व पार्षद अमित कुशवाहा, जैकी पहलवान, पवन लहार, संतोष रायकवार ने पुष्प वर्षा की।

पुलिस चौतरफा तैनात रही
महानगर में दुर्गा विसर्जन को लेकर कई थानों की पुलिस तैनात रही। महानगर के कोतवाली, सीपरी बाजार, नवाबाद, सदर बाजार व प्रेमनगर के कई इलाकों में पुलिस की नजर रही। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश सिंह घूम-घूम कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं, लक्ष्मीतालाब, पहूज बांध, नोटघाट पुल पर भी सुरक्षा के इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed