{"_id":"5bbfb527bdec22503472e392","slug":"maa-ke-darsan-ko-utablr-rhe-bhkt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के दर्शन को उतावले रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के दर्शन को उतावले रहे भक्त
amarujala
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
maa durga, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र की द्वितीया पर महानगर के सभी देवी मंदिरों व दुर्गा उत्सव पंडालों में मां की भक्ति में भक्त विभोर रहे। व्रत रखा और कन्याओं का पूजन किया। पंचकुइयां, लहर की देवी सहित अन्य देवी मंदिरों में बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता मां के दर्शन के लिए लगा रहा।
रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजे देवी मंदिरों में दिन भर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किये। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी पोशाक भी चढ़ाई। वहीं, कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। इधर, दयासागर कंपाउंड, बड़ा मठ सहित कई स्थानों पर दुर्गा उत्सव पंडालों में शाम को आरती की गयी। बालिकाओं ने आकर्षक ढंग से दीप नृत्य किया। वहीं, इसके बाद कई पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।