{"_id":"6ac6abec1ae6d37fbc03f890","slug":"lucky-thapa-defeated-jallad-singh-in-the-final-match-moth-news-c-420-1-mot1002-14180-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लकी थापा ने फाइनल मुकाबले में जल्लाद सिंह को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लकी थापा ने फाइनल मुकाबले में जल्लाद सिंह को हराया
विज्ञापन
सकरार। झांसी कस्बा में आयोजित मेला जल विहार महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को दंगल का आयोजन हुआ। दीपेंद्र सिंह परिहार इस अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता के आयोजक रहे। इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ ने फीता काटकर किया। पहला मुकाबला नेपाल के दो पहलवान शमशेर और लकी के बीच हुआ। इसमें लकी थापा विजयी रहे।
दंगल की शुरुआत पप्पू सेठ ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से व्यक्ति का तन-मन मजबूत होता है। इससे देश तरक्की करता है और क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। दंगल के रेफरी बालमुकुंद गोंती गोमा पहलवान और संदीप राणा थे। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
दूसरी कुश्ती विकास और योगेंद्र के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी। राजू सतना और रूबी थापा के रोमांचक मुकाबले में रूबी थापा ने जीत हासिल की। साहब सिंह प्रधान ढोंड़ा ने शंकर थापा नेपाल को पराजित किया। फाइनल कुश्ती में लकी थापा नेपाल ने जल्लाद सिंह को हराकर जीत दर्ज की। सभी विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर आर्यन प्रताप सिंह प्रधान खिसनी, मानवेंद्र सिंह शीलू राजा, भवानी सिंह, कुलदीप सिंह, हिरदेश सिंह ,ऋतुराज तिवारी, गौरव लुहारी सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे ! अंत में दीपेंद्र सिंह परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मेला कमेटी अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा और महादेव सिंह राठौड़ ने 8 अक्तूबर गुरुवार को अखिल राई नृत्य के आयोजन की जानकारी दी।