फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lover couple marriage in Jhansi police station

यूपी : झांसी कोतवाली में प्रेमी-युगल ने की शादी, पुलिसवाले वाले बने बराती

Sat, 10 Apr 2021 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Apr 2021 01:02 PM IST
सार

  • लड़की के परिजन रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे तो प्रेमी युगल ने पहले आर्य समाज मंदिर में की शादी और फिर कोतवाली में पुलिसवालों के सामने डाली एक-दूसरे को माला

विज्ञापन
Lover couple marriage in Jhansi police station
प्रेमी युगल ने कोतवाली में की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में लड़की के परिजनों की धमकी से आहत प्रेमी युगल ने कोतवाली पुलिस की शरण ली। तीन साल की मोहब्बत की राह में लड़की के परिजन रोड़ा अटकाने लगे। इसके बाद खुद प्रेमिका अपने प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंच गई। 

विज्ञापन


पीछे-पीछे लड़के के परिजन भी कोतवाली आ गए, इतना ही नहीं लड़की की मां को जब लड़की के कोतवाली में होने की सूचना मिली तो वह भी कोतवाली पहुंच गई। लड़की की मां ने सरेआम लड़की को धमकियां दी। इससे पहले कोतवाली पुलिस बरातियों की भूमिका में नजर आई। 
विज्ञापन


प्रेमिका का नाम नंदनी और प्रेमी का नाम सुरेंद्र है। दोनों ही शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्कूल टाइम से नंदनी को सुरेंद्र से प्यार हो गया। तीन साल से दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। इस दौरान दोनों की प्रेम गाथा का पता लड़की के परिजनों को चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लड़की के परिजन प्रेमी-प्रेमिका को जान से मारने की धमकी देने लगे। लड़की ने अपने परिजनों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने। इस पर प्रेमिका नंदनी ने परिजनों को दरकिनार करते हुए पहले आर्य समाज मंदिर से गुपचुप शादी कर ली। 


इसके बाद शहर कोतवाली पहुंचकर प्रेमिका ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में अपने प्रेमी को माला पहनाकर शादी कर ली। शादी के दौरान प्रेमी के माता-पिता के साथ लड़की की मां भी मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed