फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lotus blossomed at 1399 booth in the district but withered in 336

जिले में 1399 बूथ पर खिला कमल मगर 336 में मुरझाया

Tue, 22 Mar 2022 09:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed at 1399 booth in the district but withered in 336
झांसी। भाजपा और गठबंधन पार्टी ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की चारों सीटें अपनी झोली में डाल ली हैं। आंकड़ों को देखें तो भाजपा-अपना दल एस ने 1735 बूथ में 1399 में जीत दर्ज की। मगर 336 पर उसे हार मिली। अब संगठन हारे हुए बूथों की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन

भाजपा का सबसे शानदार प्रदर्शन सदर सीट पर रहा, जहां विधायक रवि शर्मा ने 76 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई। यहां पर भाजपा ने 424 बूथों में से 373 में जीत दर्ज की, जबकि, 51 बूथों पर सपा आगे रही। इसके बाद बबीना विधानसभा सीट में 397 बूथ में भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने 314 में फतह हासिल की। जबकि, 83 बूथ पर सपा प्रत्याशी से वह पीछे रह गए। मऊरानीपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा 484 बूथ थे। इसमें भाजपा गठबंधन पार्टी को 393 बूथों पर जीत मिली। वहीं, 91 सीटों पर पार्टी हार गई। गरौठा विधानसभा में 430 बूथों में भाजपा के प्रत्याशी जवाहर राजपूत ने 319 बूथ में बढ़त बनाई। हालांकि, 111 बूथों पर वह सपा प्रत्याशी से पीछे रहे।
विज्ञापन

कुछ बूथों पर कांग्रेस, बसपा प्रत्याशी का खाता नहीं खुला
बबीना और मऊरानीपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों को कई बूथों पर एक भी वोट नहीं मिले। जबकि, मऊरानीपुर में बसपा प्रत्याशी का कुछ बूथों पर खाता नहीं खुल पाया। चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा और सपा में सीधी लड़ाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed