{"_id":"58d6c1ae4f1c1b1a191a2a2b","slug":"long-term-kamele-will-begin-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरसे से बंद कमेले फिर शुरू होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरसे से बंद कमेले फिर शुरू होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अरसे से बंद कमेले फिर शुरू होंगे
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांस के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के बाद नगर निगम ने बकरा काटने के कमेलों को फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त निगरानी टीम ने सदर बाजार रोड और गल्ला मंडी रोड पर अवैध रूप से मांस की दुकान चलाने वालों को खदेड़ दिया गया।
शहर में तीन कमेले (बकरा काटने के स्थल) हैं, लेकिन इनकी ओर ध्यान नहीं देने के कारण अवैध कब्जे हो गए हैं। भैंसा मांस बिक्री बंद हो जाने के बाद नगर निगम ने तय किया है कि सैंयर गेट, खटिकयाना और प्रेमनगर स्थित कमेले फिर से शुरू किए जाएं। इसी क्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आरके निरंजन ने सैंयर गेट स्थित कमेले का निरीक्षण किया, लेकिन इस कमेले पर अवैध कब्जा पाया गया। इसकी रिपोर्ट नगर निगम में सौंप दी गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने कचहरी चौराहा से सदर बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर खुले में तखत पर बैठकर मांस बेच रहे चार दुकानदारों को हटा दिया। गल्ला मंडी रोड पर भी मांस की दुकानें बंद करा दी गईं।
लाइसेंसधारकों की होगी जांच
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि जिन मांस विक्रेताओं के पास लाइसेंस है, उनकी दुकानों की जांच की जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आर के निरंजन ने बताया कि मांस की 163 दुकानें हैं, जबकि लाइसेंस सिर्फ चालीस लोगों के पास हैं।