फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   loksabha election make intrasting in bundelkhand

बुंदेलखंड में रोचक होगा मुकाबला

Fri, 22 Feb 2019 01:31 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 22 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
loksabha election make intrasting in bundelkhand
sp bsp aliance - फोटो : demo
लोकसभा चुनाव - 2019 को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन होने के बाद अब सीटों का बंटवारा हो गया है। बुंदेलखंड की चार लोकसभा सीटों में से दोनों पार्टियों के खाते में दो- दो सीटें आई हैं। इसमें झांसी और बांदा सीट समाजवादी पार्टी, जबकि जालौन और हमीरपुर सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में आई है। दोनों दलों में गठबंधन होने से मुकाबला दिलचस्प होगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में लोकसभा की चार सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी चारों सीटों पर परचम फहराया था। झांसी में सपा, जालौन में बसपा, हमीरपुर में सपा और बांदा में बसपा दूसरे स्थान पर रही थी। सपा और बसपा में गठबंधन होने के बाद माना जा रहा था कि दोनों पार्टियों को दो-दो सीटें मिलेंगी और अंत में दोनों दलों की सहमति के बाद सीटें फाइनल कर दी गईं।
विज्ञापन

झांसी- ललितपुर सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उमा भारती ने जीत हासिल की थी और केंद्र सरकार ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया था, लेकिन केेंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। ऐसे में भाजपा किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। दो प्रमुख राजनीतिक दलों में गठबंधन हो जाने के बाद से तय माना जा रहा है कि मुकाबला जोरदार होगा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग ने कहा कि गठबंधन होने से पार्टी की बंपर जीत होगी। दोनों दलों का वोट बैंक पार्टी प्रत्याशी के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से यह हैं दावेदार
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, ललितपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव, पूर्व मंत्री का दर्जा प्राप्त अजय सूद, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव और ललितपुर की जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने आवेदन किया है।


दोनों दलों के प्रत्याशियों को जिताएंगे। प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। झूठे वायदे करने वाली सरकार को जनता बेनकाब कर देगी।
- छत्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा

भारतीय जनता पार्टी को केंद्र से उखाड़ फेंकेंगे। दोनों दल गठबंधन धर्म को निभाएंगे और अबकी बार भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे।
- लालाराम अहिरवार, मुख्य जोन इंचार्ज/ बुंदेलखंड प्रभारी बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed