{"_id":"5a04a9964f1c1b65548bc20b","slug":"lokarpan","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.68 करोड़ की बिल्डिंग का ‘राम’ करेंगे लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.68 करोड़ की बिल्डिंग का ‘राम’ करेंगे लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
bu jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राम नाईक 7.68 करोड़ रुपये से बनी फॉरेंसिक साइंस विभाग की बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा नक्षत्र वाटिका, सेंट्रल लाइब्रेरी की विस्तारित बिल्डिंग का शिलान्यास भी होगा।
अब तक फॉरेंसिक साइंस विभाग विज्ञान भवन की बिल्डिंग में चल रहा है। बताया गया कि यह पहला ऐसा विभाग होगा, जो विज्ञान भवन से हटकर नई बनी हुई बिल्डिंग में जा रहा है। इस बिल्डिंग में भरपूर सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर लिफ्ट भी लगी है। अलग से कांफ्रेंस हॉल बना है। म्यूजियम के लिए अलग कमरा बनाया गया है। बीयू में शायद ही कोई दूसरी इतनी सुविधाजनक बिल्डिंग बनी हो। वहीं, किताबों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सेंट्रल लाइब्रेरी का विस्तार किया जा रहा है। लाइब्रेरी भवन के पीछे प्रस्तावित चार हॉल का भी शुक्रवार को शिलान्यास किया जाएगा। बीयू में औषधीय पौधों पर शोध कार्य करने की योजना के मद्देनजर नक्षत्र वाटिका बननी है। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में कुलाधिपति इसकी भी नींव रखेंगे।