{"_id":"729aaadd55c3bf8ec3cdd06fb754518e","slug":"lohia-village-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांवों के विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांवों के विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए चयनित लोहिया गांवों में विकास कार्यों के अधूरे होने व गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सभी बीडीओ से प्रगति रिपोर्ट तलब की है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई व रिपोर्ट की क्रॉस चेकिंग कराने की तैयारी है।
गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में मऊरानीपुर ब्लॉक का गांव भानपुरा, रूपा धमना, वीरा, पूरवा, पठा, खरकासानी व मेहलौनी, गुरसरांय ब्लॉक का बिरौना व एवनी, बंगरा ब्लॉक का बूढ़ा, चिरगांव ब्लॉक का परगहना व अतपेयी, बामौर ब्लॉक का खरका, मोंठ ब्लॉक का छेवटा, भुजैन, अटरिया व लोहागढ़, बबीना ब्लॉक का रसीना, राजापुर व गेवरा तथा बड़ागांव ब्लॉक के तिलैथा गांव को लोहिया ग्राम योजना में शामिल किया गया था।
इन चयनित गांवों में सीसी रोड, नालियां, खड़ंजा तथा मनरेगा के अंतर्गत तालाब, इंदिरा आवास व लोहिया आवास, शौचालय सहित अन्य विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इन गांवों में विकास कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत निधि व मनरेगा से बजट आवंटित किया गया था। इतना ही नहीं धन के अभाव में कार्य बाधित न हो इसके लिए समय-समय पर अधिकारियों ने इसकी मॉनीटरिंग भी की थी।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार को शिकायत मिली थी कि तमाम प्रयासों के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब भी उक्त गांवों में दस से पंद्रह फीसदी विकास कार्य अधूरे पडे़ हैं। इससे शासन की मंशा अधूरी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इसी के मद्देनजर सभी बीडीओ से रिपोर्ट तलब की गई है।