फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   locusts go 150 km away from jhansi farmers relaxed

झांसी से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर पहुंचीं टिड्डियां, किसानों ने ली राहत की सांस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
locusts go 150 km away from jhansi farmers relaxed
पिछले दो सप्ताह से टिड्डी दल बुंदेलखंड के शिवपुरी, गुना, अशोक नगर के साथ ही झांसी एवं ललितपुर के किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हवा के बहाव की मदद से यह दल अभी झांसी से करीब शिवपुरी इलाके के आसपास बना हुआ था। रविवार को मप्र सीमा से सटे राजघाट क्षेत्र से ललितपुर के ब्लॉक जखौरा के ग्राम बसवां की ओर से टिड्डी दल ने प्रवेश किया लेकिन, नीचे नहीं उतरा। इन दिनों यहां पर खरबूजे की फसल तमाम किसानों ने तैयार की हुई है। टिड्डियों का दल देखकर इन किसानों के होश उड़ गए लेकिन शाम तक यह दल वापस शिवपुरी की ओर लौट गया। कृषि अधिकारियों ने इनके खात्मे के लिए जगह-जगह कीटनाशकों का इंतजाम किया हुआ है लेकिन, सोमवार को भी यह दल इधर नहीं आया। सुबह से ही शिवपुरी में हवा का बहाव पश्चिमी दिशा की ओर थी। इससे टिड्डी दल छतरपुर की ओर आगे बढ़ गया। यहां से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर जाने पर कृषि अफसरों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। उनका कहना है खतरा अंतिम तौर पर टला नहीं है। अगर हवा का रुख लगातार पश्चिमी दिशा की ओर बना रहा तब इस दल के आगे निकल जाने की संभावना है लेकिन, अगर हवा का रूख पलटता है तब वापस इस इलाके में पहुंच सकता है। कृषि अधिकारियों ने मानसून तक इनके यहां रहने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मानसून के बाद यह वापस गर्म इलाकों की ओर खुद ही लौटना शुरू कर देते हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार का कहना है हवा का बहाव बदलने पर झांसी में भी इनका किसी भी दिन प्रकोप हो सकता है। इसको देखते हुए सारी व्यवस्थाएं एलर्ट पर रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed