फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   locusts attack city third time

तीसरी बार टिड्डियों ने बोला हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
locusts attack city third time
तीसरी बार टिड्डियों ने बोला हमला - बस अड्डा, कचहरी, सदर बाजार आदि इलाकों में पहुंची टिड्डियां - ग्रामीण इलाकों में सब्जियों को पहुंचाया नुकसान झांसी। झांसी में तीसरी बार बृहस्पतिवार को फिर टिड्डियों ने हमला बोल दिया। मप्र के शिवपुरी इलाके की ओर से टिड्डियों के एक दल ने यहां प्रवेश किया। शहरी इलाके में भी काफी दूर तक टिड्डियां नजर आईं। बड़ी तादाद में टिड्डियों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब बारह बजे आसमान में टिड्डियां का दल नजर आया। टिड्डी दल सातार, बिजौली, अटारी, आजादपुरा के आसपास मंडराता दिखाई दिया। शहरी इलाकों में बस अड्डा, कचहरी, सदर बाजार में भी बड़ी संख्या में टिड्डियां नजर आईं। आजादपुरा इलाके में टिड्डियों का प्रकोप सबसे अधिक रहा। यहां पहुंचते ही टिड्डियों ने पेड़-पौधों को सफाचट करना शुरू कर दिया। टिड्डियों के हमले में आम, महुआ, आंवला आदि पेड़ के पत्तों समेत सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। टिड्डियों के पहुंचते ही किसान घरों से बाहर निकल आए शोर मचाना शुरू कर दिया। ढोल, थाली, बर्तन बजाकर उनको भगाने की कोशिश की।   शहर में घुसी टिड्डियां, कृषि अफसरों को भनक नहीं झांसी। टिड्डियों की रोकथाम को लेकर सरकार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं लेकिन, आज अधिकारियों की सतर्कता की पोल फिर खुल गई। टिड्डियों का दल झांसी में शहर के भीतर तक चला आया लेकिन, कृषि अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार को दोपहर तक टिड्डियों की मौजूदगी के बारे में मालूम नहीं चला। इसी तरह डीडी कृषि रक्षा का भी टिड्डियों की रोकथाम को लेकर चल रहे अभियान के दौरान कुछ अता-पता नहीं चल रहा है।कृषि रक्षा से जुड़े अफसरों का यह हाल तब है जब सरकार ने टिड्डियों की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed