फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   locust will be driven to sound system

साउंड सिस्टम के जरिये भगाया जाएगा टिड्डी दल को

Tue, 26 May 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
locust will be driven to sound system
locust will be driven to sound system
झांसी। टिड्डी दल का खतरा पानी की आपूर्ति करने वाले स्थानों पर भी मंडरा रहा है। इसे लेकर जिलाधिकारी की ओर से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे स्थानों पर टिड्डी दल डेरा न डाल पाएं, इसके लिए साउंड सिस्टम लगाकर आवाज की जाएगी। आवाज से टिड्डी भागते हैं।
विज्ञापन

बैठक में डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि पहूच बांध, सुकुवां - ढुकुवां बांध, पारीछा बांध, बड़वार झील, गढ़मऊ झील, बरुआसागर तालाब व ऐसे सभी स्थान जहां से जलापूर्ति होती है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे साउंड सिस्टम के माध्यम से टिड्डी दल को पानी के करीब आने से रोकें। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल शाम को एक्टिव होता है और रात को विश्राम करने कहीं रुकता है। अत: जहां दल विश्राम करे, उसकी तत्काल सूचना दें, ताकि रसायन का छिड़काव कर मारा जा सके।
विज्ञापन

ग्राम व ब्लाक स्तर पर गठित निगरानी कमेटियां तथा ग्राम प्रधान टिड्डी दल के मूवमेंट की जानकारी कंट्रोल रूम (0510 2371100, 2371101 व 2371199) पर तत्काल उपलब्ध कराएं। सतर्कता से ही इनके प्रकोप से बचा जा सकता है। कृषि विभाग भी निगरानी रखे, ताकि जनपद में जायज, सब्जी की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। किसान सतर्क रहें और अपने खेतों की रखवाली करें। टिड्डियों से बचाव के लिए ध्वनि का इस्तेमाल करें। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, ग्रासलैंड के निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव, उप निदेशक कृषि कमल कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी राहत राशि
झांसी। टिड्डी दल मिनटों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि फसलों को 30 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर तत्काल टीआर 27 मद से किसानों को राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed