{"_id":"5ecf84e4f8cdec64944de3e3","slug":"locust-swarm-attack-india-latest-news-in-hindi-chemical-sprayed-on-locust-team-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: टिड्डी दल पर रसायन का छिड़काव, लाखों कीट नष्ट, नहीं हुआ सभी का खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: टिड्डी दल पर रसायन का छिड़काव, लाखों कीट नष्ट, नहीं हुआ सभी का खात्मा
Thu, 28 May 2020 03:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 May 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
टिड्डी दल को भगाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आए टिड्डी दल पर रसायन का छिड़काव किया गया है, रसायन के गहन छिड़काव की मदद से लाखों कीटों को नष्ट किया गया है, हालांकि सभी का खात्मा नहीं किया जा सका है।
वहीं बचे हुए टिड्डियों के झुंड को भगाने की कोशिश की जा रही है। टिड्डियों का एक छोटा दल आज सुबह झांसी के पारीछा पहुंच गया है। असंख्य कीट पारीछा में मंडरा रहे हैं, जिसे भगाने और मारने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले एक सप्ताह के भीतर बुधवार को तीसरा टिड्डी दल जिले की सीमा में दाखिल हो गया था। मध्य प्रदेश के इंदरगढ़ से होते हुए करोड़ों कीटों ने अचानक मोंठ इलाके के कई गांवों में हमला बोला।
हालांकि, इससे निपटने के लिए प्रशासनिक अमला और ग्रामीण पहले से ही तैयार थे। टिड्डियों के पहुंचते ही शोर मचाना शुरू कर दिया गया। डीजे साउंड की आवाज से इन्हें भगाया गया तो ग्रामीणों ने बगैर साइलेंसर के ट्रैक्टर भी टिड्डियों के पीछे दौड़ाए। शाम तक टिड्डियों का दल बघेरा में आसमान में मंडराता नजर आया। रात को इसके बैठने पर रसायन का छिड़काव किया गया।

पिछले दिनों आए करोड़ों कीटों के समूह ने बरुआसागर इलाके के आधा दर्जन से अधिक गांवों में सब्जियों के खेतों में भारी तबाही मचाई थी। मिनटों में इन कीटों ने फसलों को चौपट कर दिया था।
बुधवार को एक और टिड्डी दल जनपद की सीमा में दाखिल हुआ। मोंठ इलाके के शाहजहांपुर सीमा के कंडोर, बमरौली स्टेट और इसके बाद बेलमा, बसोबई , पचोबई, खिल्ली, मड़ोरा, महुआखेरा, अमरौख, एरच, बहादुरपुर, दतावली बसौना, अंग्थारी, जरहा खुर्द, भुजोंद आदि गांवों तक ये पहुंचे।