फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Locust attack in jhansi again

झांसी में टिड्डी दल ने दी फिर दस्तक, फसलों को नुकसान

Mon, 06 Jul 2020 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरसराय/भदरवारा खुर्द (झांसी)
अमर उजाला नेटवर्क, गुरसराय/भदरवारा खुर्द (झांसी) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Locust attack in jhansi again
टिड्डी दल - फोटो : PTI

शनिवार को खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद डिड्डी दल ने फिर रविवार को करोड़ों की संख्या में पहुंचकर क्षेत्र में तबाही मचाई। किसानों ने खेतों में ढोल, थाली बजाकर टिड्डियों को भगाया। उधर, प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रसायन का छिड़काव करके टिड्डियों को भगाया। 

विज्ञापन


 रविवार सुबह करोड़ों की संख्या में टिड्डियों ने क्षेत्र के कैरोखर, रगौली, भदरवारा, नागर, लखावती, अस्ता समेत कई गांवों दस्तक दी, जिसके चलते आम आदमी सहित किसान परेशान बना रहा। किसानों ने खेतों में ढोल नगाड़े बजाकर टिड्डियों को भगाया। 
विज्ञापन


उधर कस्बे में हर व्यक्ति अपनी अपनी छतों पर थाली एवं संगीत की ध्वनि करता दिखाई दिया। रविवार की सुबह अस्ता गांव में उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं विभागीय डिप्टी डायरेक्टर कमल कटियार की उपस्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।  देर शाम के बाद ग्राम अस्ता में डेरा डाले टिड्डी दल ने बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचाया। टिड्डी दल ने पत्तियां चट कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed