{"_id":"5e7f8f438ebc3e71170473cd","slug":"lockdown-breaches-fir-against-26-jhansi-news-jhs1634571114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भीड़भाड़ लगाना पड़ा महंगा, कईयों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भीड़भाड़ लगाना पड़ा महंगा, कईयों पर एफआईआर
विज्ञापन
lockdown breaches, fir against 26
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में लॉकडाउन दौरान भीड़भाड़ लगाने पर 26 लोगाें पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्रेमनगर पुलिस ने एक दुकानदार तो सीपरी पुलिस ने 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा घरों व दुकानाें पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने वाले लोग भी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते जिले के बाजार पूरी तरह बंद हैं। कई दुकानों को कुछ समय खोलने की परमिशन मिली है, लेकिन इनमें से कुछ दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर दुकानें खोल रहे हैं जिस पर पुलिस सख्ती भी बरत रही है। बृहस्पतिवार को प्रेमनगर क्षेत्र स्थित इलाहाबादी मोहल्ला में गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा को एक मिठाई की दुकान पर भीड़ मिली थी।
विज्ञापन
साथ ही दुकान के बाहर गंदगी का अंबार भी मिला। पुलिस ने लोगों को दौड़ाकर दुकानदार को चेतावनी दी थी। पूरे मामले की जानकारी आलाअफसरों को दी गई थी। अधिकारियों के आदेश के बाद शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने दुकानदार वीरेंद्र सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं, थाना सीपरी बाजार के कांशीराम कॉलोनी में सख्ती नजर नहीं आई। शनिवार को भी चेकिंग के दौरान इलाके में भारी भीड़ मिली। कई बाद समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। पुलिस को आखिरकार सभी को खदेड़ना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी निवासी पवन कुमार गोस्वामी समेत पच्चीस अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करने के लिए लोगों से पुलिस लगातार अपील कर रही है, लेकिन कई लोग इसका सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम करेगी। सीपरी व प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। कई लोग पुलिस की रडार पर हैं। जल्द ही इन पर भी कार्रवाई होगी।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी