फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lock hanging at the waiting room at the bus stand

बस स्टैंड पर 14 लाख की कीमत से बने प्रतीक्षालय पर लटका है ताला

Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging at the waiting room at the bus stand
झांसी। बस स्टैंड के अंदर यात्रियों के ठहरने के लिए पांच साल पहले बना प्रतीक्षालय बेमतलब साबित हो रहा है। प्रतीक्षालय के दरवाजे पर ताला लटका रहता है। उसके चारों तरफ रोडवेज और प्राइवेट बसें खड़ी रहती हैं। भीषण ठंड में भी प्रतीक्षालय नहीं खोला गया। इससे सुबह और रात को भी बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को बाहर ठिठुरना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में रोडवेज प्रबंधन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

झांसी और ललितपुर की सांसद रही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पांच साल पहले अपनी सांसद निधि से इस प्रतीक्षालय का निर्माण कराया था। उस समय कहा गया था कि बसों का इंतजार करने वालों के लिए यहां ठहरने में आसानी होगी। निर्माण के बाद से ही उसके ताले नहीं खोले गए हैं। प्रतीक्षालय के आसपास गंदगी बनी रहती है। इसके अलावा चारों तरफ बसें भी खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस प्रतीक्षालय का निर्माण 14 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। इसमें पंखे, वाशबेसिन आदि लगे हैं। निर्माण कराने के बाद आरईएस ने इसे नगर निगम को सौंप दिया था। नगर निगम को इसका संचालन करना था, लेकिन नगर निगम ने वहां पर किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की। इसलिए वहां पर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर इतनी दुर्गंध आती है कि बस का इंतजार करने के लिए रुका नहीं जा सकता है। - धर्मेंद्र
यात्री प्रतीक्षालय का यदि दरवाजा खुल जाए, तो यात्रियों को सुविधा हो जाएगी। - जगजीवन
केवल जेसीबी से कूड़ा उठाया जाता है, झाड़ू लगाने सफाई कर्मचारी नहीं आता है। - आमिर खान
प्रतीक्षालय के आसपास निजी बसे खड़ी रहती हैं, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। -राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed