फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Liquor was coming out of hand pump, Lahan hidden under the ground extracted from JCB

हैंडपंप से निकल रही थी शराब, जेसीबी से निकाली जमीन के नीचे छिपी लहन

Fri, 23 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Liquor was coming out of hand pump, Lahan hidden under the ground extracted from JCB
झांसी। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को सीपरी बाजार समेत कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान पाडरी इलाके में कई जगह अवैध शराब के ठिकाने मिले। शातिर तरीके से शराब विक्रेताओं ने हैंडपंप लगाया हुआ था। नीचे ड्रम में शराब भरी हुई थी। जरुरत पड़ने पर हैंडपंप चलाकर शराब निकाला करते थे।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। आबकारी टीम के पहुंचते ही यहां अफरातफरी फैल गई। पाडरी के आसपास का इलाका खाली हो गया। कच्ची शराब बनाने के लिए कई भट्टियां बनाई गई थीं। टीम ने इनको जमींदोज कर दिया। तीन हैंडपंप मिले। इनके जरिए लोगों को शराब निकाल कर दी जाती थी। टीम ने यह हैंडपंप भी निकालकर नष्ट कर दिए। इसके अलावा करीब दस क्विंटल लहन भी जमीन में गहरा गढ्ढा करके छिपाया गया था। दस्ते ने मौके पर जेसीबी बुलाकर यहां से लहन निकालकर इसे भी मौके पर नष्ट कर दिया । जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल के मुताबिक सीपरी बाजार थाने में चार अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed