फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Light thief in short shop 33 people again report

दुकानों में मिली बिजली चोरी, 33 पर रिपोर्ट

Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Light thief in short shop 33 people again report
झांसी। बिजली चेकिंग अभियान में बृहस्पतिवार को छोटी दुकानें निशाने पर रहीं। अभियान में तेरह दुकानों व बीस घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। संबंधित लोगों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड (प्रथम) डी यादवेंदु के निर्देश के निर्देश पर पुराना बस स्टैंड के पास मेकेनिक मार्केट, बांस मंडी और झोकन बाग में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां पर 13 दुकानदारों व दस घरों में डायरेक्ट व मीटर बाईपास बिजली चोरी पकड़ी गई। चेकिंग में उपखंड अधिकारी आलोक प्रकाश, अवर अभियंता अमित सक्सेना, अनिल कुमार और हरिओम शामिल रहे। इसी तरह विजिलेंस के साथ दूसरी टीम ने सीपरी बाजार के मसीहागंज, मैला की टौरिया व बौद्ध नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दस लोगों को कटे कनेक्शन पर बिजली जलाते पकड़ा गया। टीम में सहायक अभियंता (मीटर) शोभित दीक्षित, उपखंड अधिकारी धर्मवीर सिंह, कन्हैयालाल, अवर अभियंता पवन आर्या, विजिलेंस उपनिरीक्षक एसके द्विवेदी आदि शामिल रहे। चेकिंग के दौरान संबंधित क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed