फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   light supply stopped many arias in rain

बिजली पर आफत बनकर टूटी बारिश

Tue, 18 Jun 2019 01:30 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
light supply stopped many arias in rain
rain - फोटो : amarujala
झांसी। मानसून की पहली बारिश में ही महानगर की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई जगह पेड़ गिरने, डालियां टकराने व अन्य कारणों से फाल्ट आ गए। देर रात तक कई इलाकों की बिजली सुचारु नहीं हो सकी। वहीं, दिन में फाल्ट के कारण गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली पांच घंटे से अधिक वक्त तक बंद रही। इससे लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पौने पांच बजे से सात बजे के बीच बारिश से सबसे ज्यादा व्यवधान विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। बारिश से कई जगह पेड़ टूटकर गिरने और डालियां टकराने से बिजली गुल हो गई। इंसुलेटर बर्स्ट होने से सूती मिल और उन्नाव गेट सब स्टेशन तक करंट आना बंद हो गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशने का काम शुरू किया। फाल्ट मिलने पर तीन घंटे बाद काम पूरा हो सका।  इसी तरह, दुनारा से गल्ला मंडी सब स्टेशन आने वाली 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली पांच घंटे से अधिक वक्त तक  गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों की बाधित रही आपूर्ति
फाल्ट के कारण गल्ला मंडी सबस्टेशन से जुड़े गोलाकुआं, बड़ाबाजार, घासमंडी, अंदर बड़ागांव गेट, सागर गेट, लक्ष्मी गेट, कैलाश रेजीडेंसी, ओमशांति नगर, तालपुरा, खुशीपुरा, कपूर टेकरी, कसाई मंडी, ओरछा गेट, बीआईसी, सूती मिल व उन्नाव गेट सब स्टेशन से जुड़े अंदर- बाहर उन्नाव गेट, मेवातीपुरा, अयोध्या पुरी, पाल कॉलोनी, पठौरिया, महेंद्र पुरी कॉलोनी, सरांय आदि, मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े बंसल कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, बीकेडी, आंतिया तालाब, खंडेराव गेट, पानी वाली धर्मशाला, नरसिंह राव टौरिया, नई बस्ती, अंदर- बाहर दतिया गेट, तहसील, टेलीफोन एक्सचेंज, तहसील आदि, मेडिकल कॉलेज सब स्टेशन से जुड़े मेडिकल कॉलेज, शिवाजी नगर, डड़ियापुरा, नारायण बाग तिराहा, बाहर बड़ागांव गेट, करगुवा, पिछोर आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी की सच्चाई आई सामने
मानसून की पहली बारिश में ही विद्युत विभाग की तैयारियों की पोल खुलकर सामने आ गई है। इससे तय हो गया कि आने वाले दिनों में बारिश के कारण और हालत बिगड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed