फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer dies, another injured after electric pole collapses in Jhansi

Jhansi News: झांसी में बिजली का खंभा गिरने से किसान की मौत, दूसरा घायल

Sun, 23 Oct 2022 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 12:06 AM IST
सार

ग्राम पंचायत नया भानपुरा निवासी किसान सीताराम अहिरवार (40) एवं खकौरा निवासी रवि (20) शुक्रवार की रात भानपुरा तिगैला पर सामान लेने पैदल जा रहे थे। इसी दरम्यान अचानक सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा गिर गया, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

विज्ञापन
Farmer dies, another injured after electric pole collapses in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर के ग्राम भानपुरा में बिजली का जर्जर खंभा गिरने से उसकी चपेट में आए एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से ग्रामीणों मेें रोष है। उनका कहना है कि जर्जर विद्युत पोल की कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद, बदला नहीं गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नया भानपुरा निवासी किसान सीताराम अहिरवार (40) एवं खकौरा निवासी रवि (20) शुक्रवार की रात भानपुरा तिगैला पर सामान लेने पैदल जा रहे थे। इसी दरम्यान अचानक सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा गिर गया, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। इससे वह चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां उपचार के दौरान सीताराम अहिरवार की मौत हो गई। वहीं, रवि की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि प्रशासन व विद्युत विभाग से जर्जर हो चुके पोल को बदलने की कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन, कोई देखने तक नहीं आया। समय रहते पोल बदल दिया होता तो किसी की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed