{"_id":"60c270328ebc3ee4a355b5d2","slug":"light-burn-thief-one-lack-bakaiyedar-jhansi-news-jhs196825517","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का बकायेदार चोरी से जला रहा था बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का बकायेदार चोरी से जला रहा था बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना काल में बिजली चेकिंग में चल रही ढील का फायदा उठाकर एक लाख बिजली बिल का बकायेदार चोरी से लाइट जला रहा था। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने छापा मारा और उसे पकड़ लिया। अब उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर बढ़ने से जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया था। विद्युत विभाग बिजली चोरी करने वालाें के खिलाफ जांच अभियान चला रहा था, लेकिन कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण बिजली चेकिंग रोक दी गई थी। चेकिंग रुक जाने का फायदा चोरी से बिजली जलाने वालों ने उठाया। इस कारण विभाग को राजस्व की चपत लगा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को बिजली विभाग को सूचना मिली कि सीपरी बाजार में एक उपभोक्ता के ऊपर एक लाख रुपये का बिल बकाया है। उसका कनेक्शन कटा हुआ है लेकिन उसके घर में बिजली जल रही है। सूचना पर विभाग और विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर उपभोक्ता सकपकाने लगा। इस पर जांच की गई तो पता चला कि उसके घर में कोई कनेक्शन नहीं है। मीटर भी नहीं मिला। बकाएदारी के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु ने बताया कि बिजली चोरी करने पर उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
एक लाख के ऊपर के 466 बकायादार
शहर में एक लाख रुपये से अधिक के 466 बकायादार हैं। इसके अलावा दस हजार रुपये से ऊपर के 4044 बकायादार हैं।
एक सप्ताह चलेगा जांच अभियान
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस दौरान बकाएदारों को पैसा जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।