{"_id":"5d8d112a8ebc3e014b5fa3d6","slug":"light-and-sound-show-begin-next-month-jhansi-news-jhs1489900185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से शुरू होगा किले का लाइट एंड साडंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने से शुरू होगा किले का लाइट एंड साडंड शो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह से शुरू होगा किले का लाइट एंड साउंड शो
झांसी। किले में पिछले दो दशक से चल रहे लाइट एंड साउंड शो को दो महीने पहले बंद कर दिया गया था। इसमें तकनीकी खामी आने की वजह से इसे बंद किया गया था। लेकिन, अब ये दोबारा से तैयार हो गया है। अगले माह ये नये सिरे से शुरू कर दिया जाएगा।
महारानी लक्ष्मीबाई की वीर गाथा को दर्शाने के लिए वर्ष 2008 में झांसी किले में लाइट एंड साउंड शो को शुरू किया गया था। शो में फिल्म अभिनेता ओमपुरी व अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आवाज में 1887 की गदर को लाइट एंड साउंड के माध्यम से दर्शाया जाता था। शुरुआत में तो स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों द्वार काफी पसंद किया गया था। लेकिन धीरे-धीरे शो पुराना होता गया व कई तकनीकी खामियां आने लगी। जिससे लोगों ने इसमें रुचि दिखाना कम कर दिया था। पर्यटकों की कमी के चलते शो को बंद कर दिया गया था। शो बंद होने की खबर के चलते कई सामाजिक संगठनों ने शो को दोबारा से चालू करने की मांग उठाई थी। जेडीए के अधिकारियों ने लोगों की भावनाओं को देखते हुए शो को दोबारा शुरू करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत शो के लिए मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत का काम अंतिम चरणों में है। अगले माह से शो को शुरू कर दिया जाएगा। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जो अंतिम चरणों में है। अगले माह से शो को चालू कर दिया जाएगा।