{"_id":"62b3682c3e50e0237f113f74","slug":"lhb-coaches-will-be-ready-with-the-help-of-robots-jhansi-news-jhs223372224","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोबोट की मदद से तैयार होंगे एलएचबी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोबोट की मदद से तैयार होंगे एलएचबी कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी में बन रही देश की पहली ऑटोमेटिक रेल कोच फैक्टरी आकार लेने लगी है। अगले दो माह में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि यहां रेल कोचों की मरम्मत का काम रोबोट और मशीनों की मदद से होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। ज्यादातर मशीनें स्वदेशी तकनीक की हैं, जबकि कुछ इटली से आई हैं। रेल अफसरों का दावा है फैक्टरी के पूरी तरह ऑटोमेटिक होने से मरम्मत कार्य में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।
झांसी में प्रेमनगर हाट के मैदान पर देश की सबसे आधुनिक तकनीक पर आधारित नए रेल कोच मरम्मत कारखाना तैयार हो रहा है। करीब 456.89 करोड़ की लागत से बन रहे इस कारखाने में एलएचबी कोच सुधारे जाएंगे। फैक्टरी निर्माण में जापानी तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। कारखाना परिसर के भीतर नौ शेड बनवाए जा रहे हैं। रेल अफसरों के मुताबिक यहां मरम्मत संबंधी कार्य के लिए पेंट शॉप, असंबेली शॉप, स्टोर वार्ड आटोमेटिक, मैनुअल स्टोर वार्ड, ट्रिपिंग शॉप, ब्लास्टिंग शेड, मिसलेनियस शॉप, बॉडी रिपेयरिंग शेड बनाए गए हैं। इन सभी शेड में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इनकी मदद से मरम्मत कार्य में मानव श्रम बेहद कम लगेगा। पेंट शॉप में रोबोट की मदद से काम होगा। स्टोर वार्ड में क्रेन एवं लिफ्ट लगाई गई है। जिसकी मदद से आवश्यकता के सामान शेड तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। सभी शेड को कंट्रोल करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से ही सभी मशीनें नियंत्रित होंगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इस अत्याधुनिक मरम्मत कोच फैक्टरी का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। अगस्त तक यहां काम पूरा कर लिया जाएगा। इस अत्याधुनिक फैक्टरी की मदद से मरम्मत कार्य में लगने वाला समय काफी कम हो सकेगा।