फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Let us underline the important date, year and name

महत्वपूर्ण तिथि, वर्ष और नाम को अंडरलाइन करते चलें

Wed, 09 Mar 2022 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Let us underline the important date, year and name
झांसी। इतिहास का नाम कठिन विषयों की सूची में शामिल है क्योंकि बच्चों को इसे याद करने और समझने का सही तरीका नहीं पता। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की इतिहास की प्रवक्ता आसमा खान ने इतिहास विषय को याद करने और प्रश्नपत्र को हल करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण तिथि, वर्ष और नाम को अंडरलाइन करते चलें।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक है और विद्यार्थियों के मन में हर विषय की तैयारी को लेकर ढेर सारे प्रश्न उमड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अनुसार हर पाठ को पढ़ते जाएं। महत्वपूर्ण घटना, महत्वपूर्ण नाम, तिथि को अंडरलाइन करते जाएं। विद्यार्थियों को चाहिए कि दूसरों को दिए हुए नोट्स से नहीं बल्कि खुद के नोट्स बनाकर पढ़ें।
विज्ञापन

पुराने प्रश्नपत्रोें को हल करें, लिखने का प्रयास करें क्योंकि समय कम बचा है। एक सबसे महत्वपूर्ण यह बिंदु यह है कि बच्चे प्रश्नपत्र को हल करते समय लंबे-लंबे पैराग्राफ न लिखते हुए छोटे-छोटे पैराग्राफ में लिखें। विद्यार्थियों का 30 प्रतिशत सिलेबस कम हो गया है, बचे 70 प्रतिशत सिलेबस को ही विद्यार्थियों को तैयार करना है। परीक्षा की तैयारी में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डीआईओएस कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में फोन करके शिक्षकों से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed