फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lekhpal died in road accident, vip duty

वीआईपी ड्यूटी में तैनात लेखपाल की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 18 Nov 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
lekhpal died in road accident, vip duty
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
झांसी। वीआईपी ड्यूटी में तैनात लेखपाल मंगलवार की आधी रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से लखनऊ निवासी विपिन कुमार राणा (33) यहां परिवार के साथ पंचवटी कॉलोनी में रहते थे। इन दिनों करारी इलाके में वे लेखपाल थे। राष्ट्र रक्षा समपर्ण पर्व को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में उनकी भी ड्यूटी लगी थी। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्वालियर रोड के सिद्घेश्वर मंदिर के आगे पहुंचे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर छिटक कर गिर पड़े। उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। हाथ एवं पांव में भी काफी चोट आ गई। लहूलुहान हाल में वह सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुघर्टना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल विपिन को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया। उधर, घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई। थोड़ी देर में परिजन अस्पताल पहुंच गए। सिर में गंभीर चोट आ जाने एवं काफी खून बह जाने से आखिरकार उनको बचाया नहीं जा सका। देर-रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिवार में पत्नी के अलावा उनके दो बेटी समेत एक बेटा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed