{"_id":"77c168225ac5d5b8c7f660ba384ad4b0","slug":"legislative-council-elections-the-monitoring-center-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की निगरानी में होगा विधान परिषद चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की निगरानी में होगा विधान परिषद चुनाव
ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। विधान परिषद चुनाव पर भारत निर्वाचन आयोग की पैनी नजर है। मतदान की निगरानी के लिए आयोग ने पोलिंग पार्टियों में अनिवार्य रूप से केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विधान परिषद चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। झांसी-जालौन-ललितपुर क्षेत्र का मतदान तीन मार्च को होगा। मतदान के लिए जिले में 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान संपन्न कराने को बीस पोलिंग पार्टियां बनाई जा रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पोलिंग पार्टी में न्यूनतम एक केंद्रीय कर्मी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
इसमें सेंट्रल वेयर हाउस, रेलवे, एलआईसी आदि के कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर भारत सरकार के माइक्रो आब्जर्वर की भी तैनाती की जाएगी। जबकि, छह मार्च को होने वाली काउंटिंग के लिए प्रत्येक काउंटिंग टेबल पर एक राजपत्रित अधिकारी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा लेखा विभागों के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
चुनाव के लिए 26 को भेजें वाहन
झांसी। विधान परिषद चुनाव के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहन संबंधित अधिकारी 26 फरवरी को दोपहर एक बजे तक नगर मजिस्ट्रेट /निर्वाचन परिवहन व्यवस्था अधिकारी कार्यालय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा ने कहा कि वाहन उपलब्ध न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की संगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।