फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Leaders arriving as guests without invitation, giving gifts

बिना बुलाए मेहमान बनकर पहुंच रहे नेता, दे रहे उपहार

Fri, 18 Feb 2022 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Leaders arriving as guests without invitation, giving gifts
झांसी। विधानसभा चुनाव के महासंग्राम के बीच तमाम जगह शादी समारोहों में शहनाई भी गूंज रही है। इस दौरान इन आयोजनों में पहुंच रहे प्रत्याशी दूल्हा-दुल्हन को शगुन के रूप में उपहार भेंट कर आशीर्वाद दे रहे हैं। इसके लिए इन नेताओं ने क्षेत्र में होने वाली शादियों की सूची भी तैयार करा रखी है। रक्सा के गांव बमेर के अलावा कई जगह इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल बना है। लोगों का कहना है कि भले ही नेता जी के यहां कोई निमंत्रण न पहुंचा हो, लेकिन नेता स्वयं या अपने करीबी के हाथों शादी वाले घरों में तोहफा जरूर भिजवा रहे हैं।
विज्ञापन

रक्सा ने गांव बमेर के रहने वाले ग्रामीण बता रहे हैं कि आजकल नेता जी बिना बुलाए ही शादी समारोह में पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को तोहफा दे रहे। भवानी सिंह, मुकेश अहिरवार, विनोद कुमार, अतर सिंह अहिरवार, राकेश अहिरवार, मुकेश, बलवीर सिंह यादव, साहिल, कैलाश, मनोज कुमार, मनोज यादव और ब्रजेश आदि लोग बता रहे हैं कि नेता जी या उनके समर्थक शादी वाले घर में तोहफे के साथ पार्टी का चुनाव निशान और अपनी फोटो भी भेज रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस तरह प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। यह माहौल सिर्फ रक्सा में ही नहीं राजापुर, चमरउवा, सफा, बरुआसागर और बबीना सहित ग्रामीण क्षेत्रों में है। प्रत्याशी और उनके समर्थक क्षेत्र के सभी घरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। चाहे खुशी का माहौल हो या गम का, हर परिस्थिति में अपने पक्ष माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed