{"_id":"64ef2b687329cf7b6f0d0de7","slug":"lawyers-announced-two-day-strike-angry-with-district-magistratethe-in-jhansi-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दो दिनों की हड़ताल पर रहेंगे वकील, जिलाधिकारी की इस बात से हैं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दो दिनों की हड़ताल पर रहेंगे वकील, जिलाधिकारी की इस बात से हैं नाराज
Wed, 30 Aug 2023 05:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:14 PM IST
सार
जिलाधिकारी से नाराज वकीलों ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। अधिवक्ताओं की आमसभा में जिलाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले बुधवार को भारी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान वकील डीएम के चेंबर के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। वकीलों की मांग थी कि डीएम ज्ञापन लेने के लिए बाहर आएं।
विज्ञापन
वहीं प्रशासन का कहना था कि पांच अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल चेंबर में आकर ज्ञापन दे दे। इसे लेकर काफी देर तक रस्साकसी चलती रही। इसके बाद अधिवक्ता बिना ज्ञापन दिए ही लौट गए। बाद में अधिवक्ताओं की आमसभा में जिलाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही एक और दो सितंबर को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन