फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Last time will be take worker for promotion

प्रोन्नति के लिए कर्मचारियों को मिलेगा आखिरी मौका

Tue, 01 Sep 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Last time will be take worker for promotion
झांसी। नगर निगम में नौ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रोन्नति का मामला फिर से चर्चाओं में है। लगातार तीन बार टेस्ट होने के बाद भी कर्मचारियों के प्रोन्नत न हो पाने पर नगर आयुक्त ने आखिरी बार परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कर्मचारियों को तीन महीने का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक के पद पर प्रोन्नत किया जाना है। बीते सालों में तीन बार कंप्यूटर संचालन और सामान्य ज्ञान परीक्षा हो चुकी है। इसमें दो बार कर्मचारियों का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा है। इसके चलते दो साल पहले तीसरी बार परीक्षा कराई गई, लेकिन इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया। सूत्र बताते हैं कि परीक्षा समिति को इस बार भी कई कर्मचारियों का प्रदर्शन खराब मिला है। इसको लेकर पिछले दिनों कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से प्रोन्नति की मांग की, तो नगर आयुक्त ने फाइल तलब की। नगर आयुक्त ने मामले में शासन की प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की बिना योग्यता और दक्षता प्रमाणित किए प्रोन्नति नहीं की जा सकती है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तीन महीने का वक्त देते हुए अंतिम बार परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। इस बार भी कर्मचारी फेल हो जाते हैं, तो प्रोन्नति का ख्वाब अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed