फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Last january train run third line

जनवरी अंत तक तीसरी लाइन पर दौड़ने लगेंगीं ट्रेनें

Sat, 17 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Last january train run third line
झांसी। मथुरा-बीना रेलवे लाइन पर जनवरी अंत तक ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएंगीं। रेल विकास निगम ने काम की रफ्तार तेज कर दी है। झांसी से बबीना के बीच काम पूरा होने की ओर है। जबकि झांसी से धौलपुर और धौलपुर से मथुरा तक काम तेजी से चल रहा है। तीसरा नया ट्रैक बनने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी।
विज्ञापन

रेलवे मथुरा से बीना के बीच 426 किमी लंबी तीसरी रेलवे लाइन डाल रहा है जिस पर कुल 6867 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। जिसमें झांसी से धौलपुर, झांसी से बीना और धौलपुर से मथुरा तक अलग-अलग खंडों में काम चल रहा है। रेल विकास निगम मौजूदा दौर में झांसी से धौलपुर के बीच डबरा से आंतरी और बिरला नगर से बानमोर के बीच पटरियां बिछाने का काम शुरू कर चुका है। वहीं झांसी से बबीना के बीच काम अंतिम दौर में है। 24 किमी क्षेत्र में कई ब्रिजों का निर्माण पूरा हो चुका है। झांसी से दतिया के बीच जमीन को समतल करने का काम शुरू हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर अंत तक यहां पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जनवरी अंत तक रेलवे संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाने को हरी झंडी मिल सकती है। इसके बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने के साथ लेटलतीफी कम होगी।
विज्ञापन

तीन साल पहले शुरू हुआ था काम
केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मथुरा से बीना तक तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को हरी झंडी दी थी। विभिन्न रेलखंड में रेलवे के कई विभाग मिलकर निर्माण में जुटे हैं। पहले यह निर्माण मार्च 2020 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना के चलते काम बाधित होने से देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। नई रेल लाइन के बाद ट्रेनों की देरी कम होगी। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed