झांसी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में जमीनी विवाद के चलते भाइयों ने अपने सगे भाई को लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिससे सिर में गंभीर चोटें आने के कारण वह घायल हो गए। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने भाई पर ही हत्या के आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला स्थित सेंदरी स्थित बपरौली गांव निवासी नृपत यादव का घर में ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले घर के बाहर तार लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि भाइयों ने लाठी डंडों से नृपत पर हमला बोल दिया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने नृपत को उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया।