फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalu Prasad Yadav Health News kidney test in rims cardiology building

झारखंड: लालू यादव के दाईं किडनी में स्टोन, डॉक्टरों ने कहा- अभी डायलिसिस की जरूरत नहीं

Thu, 24 Dec 2020 05:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Dec 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Health News kidney test in rims cardiology building
लालू प्रसाद यादव से मिलते उनके बेटे तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी की जांच बुधवार को रिम्स के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट हुई। इसके लिए उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड से अस्पताल के कार्डियोलॉजी बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर पर जांच के लिए लाया गया। इस दौरान रिम्स के अधीक्षक के साथ बरियातू थाना के पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राजद सुप्रीमो की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कोई बड़ी बात या खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। उनके किडनी की स्थिति पहले की ही तरह है। हालांकि लालू की दाईं किडनी में स्टोन देखा गया है। उनका प्रोस्टेट पहले से ही बढ़ा हुआ था, जिसकी दवा चल रही है। फिलहाल उन्हें डायलिसिस की जरूरत नही है।
विज्ञापन

 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव की चिकित्सा कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने पिछले दिनों कहा था कि लालू की किडनी 25 फीसद ही काम कर रही है। इस बयान के सार्वजनिक होने के बाद लालू प्रसाद के समर्थकों ने किडनी की मौजूदा स्थिति की सही जानकारी के लिए जांच की मांग की थी। सोमवार को इसी सिलसिले में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा पंत घोष ने पेइंग वार्ड जाकर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लालू प्रसाद यादव के किडनी की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह रिम्स प्रबंधन को दी थी। इस सलाह पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लालू प्रसाद यादव को पेइंग वार्ड से निकालकर रिम्स स्थित सुपरस्पेशलियटी ब्लाॅक के पांचवें तल्ले पर स्थित यूरोलॉजी विभाग ले जाया गया, जहां उनका अल्ट्रासाउंड किया गया। रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि उनकी हालत स्थिर है।

लालू की किडनी फोर्थ स्टेज में
लालू प्रसाद के फोर्थ स्टेज किडनी की जांच की गई। उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड से व्हील चेयर की मदद से कार्डियोलॉजी बिल्डिंग लाया गया। लालू प्रसाद यादव के परिवार के लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं। वे लगातार लालू की रिपोर्ट ले रहे हैं। इससे पहले बताया गया है कि लालू प्रसाद की किडनी महज 25 फीसद काम कर रही है। तब यह जानकारी मीडिया में देने वाले डॉ. उमेश प्रसाद के इस बयान ने लालू प्रसाद के समर्थकाें को सकते में डाल दिया था।

इसके बाद लालू की किडनी की स्थिति की जांच के लिए बुधवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पेइंग वार्ड से निकाल कर सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक के पांचवें तल्ले स्थित यूरोलॉजी विभाग ले जाया गया। यहां उनका अल्ट्रासाउंड किया गया। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने बताया कि लालू प्रसाद की किडनी की समस्या को देखते हुए अल्ट्रासाउंड के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट से सलाह ली गई थी।


तेजस्वी ने कहा था- एम्स के डॉक्टर से चल रही है बात
लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पिछले शनिवार को लालू यादव से मिलने रिम्स आए थे। पिता से मिलने के बाद उन्होंने कहा था उनकी तबीयत लगातार बिगड़ते जा रही है। उन्होंने कहा था कि रिम्स के अलावा एम्स के डॉक्टर से भी वे संपर्क में हैं। जरूरत पड़ी तो वे उन्हें एम्स में एडमिट कराने की भी कोशिश करेंगे। फिलहाल, वे एम्स के डॉक्टर को एक बार रांची लाने के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed